शाकंभरी देवी में नदी का जलस्तर बढने पर श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोका

सहारनपुर। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढने पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को पहले भूरादेव पर रोका गया था। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया सोमवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। सुबह करीब छह बजे नदी में पानी आने के बाद श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोक दिया गया। करीब आठ बजे स्थिति सामान्य होने पर उन्हें आगे भेजा गया। मौसम सुबह से ही खराब था। इसके बाद शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। सुबह शाकंभरी नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं को दोबारा भूरादेव पर रोक दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश के साथ सेल्फी लेने वालों के बीच मची होड़

ऊपरी क्षेत्र से पानी बढ़ने का अलर्ट मिलने के बाद शाकंभरी चौकी प्रभारी रामकुमार गौतम ने सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया। इसके बाद मंदिर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं को आनन-फानन में सुरक्षित निकालकर भूरादेव मंदिर पहुंचाया गया। मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को भी भूरादेव मंदिर पर ही रोक दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों द्वारा एसएसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी 
Share This Article