अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया मे 760 अभ्यर्थियों ने रनिंग में की सफलता प्राप्त 

सहारनपुर । एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जनपदों के अभ्यर्थियों की विभिन्न ट्रेडों के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कुल 1,037 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 920 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें से 760 अभ्यर्थियों ने रनिंग में सफलता प्राप्त की, जबकि शेष प्रक्रिया नियमानुसार जारी रही।

इसे भी पढ़ें:  कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से किया सभी को झूमने पर विवश 

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। एआरओ मेरठ के तहत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के अभ्यर्थी शामिल हुए। भर्ती स्थल पर पहुंचे युवाओं की शारीरिक दक्षता जांच के लिए दौड़ कराई गई। इसमें 760 अभ्यर्थियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत दौड़ पूरी की और अगले चरण के लिए सफल रहे। भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना लेकर पहुंचे युवाओं में सफल होने वालों के चेहरे पर खुशी नजर आई। भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की जरूरी दस्तावेज जांच और शारीरिक दक्षता से जुड़ी प्रक्रियाएं सेना के निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम सुबह से ही स्टेडियम में तैनात रही।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं: मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार

अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने और तय समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना के साथ प्रशासन की ओर से भी जरूरी इंतजाम किए गए।

Share This Article