वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस का पैदल मार्च

सहारनपुर। शुक्रवार (जुमे) की नमाज़ एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा अन्य पुलिस अधिकारीगण के साथ पुलिस बल, पीएसी एवं अर्धसैनिक बल के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भीषण हादसा: ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

 

पैदल मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं मस्जिदों के आसपास भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक चेकिंग की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  नानौता थाना पुलिस ने 1.20 करोड़ की स्मैक के साथ तीन को किया गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने हेतु जागरूक किया गया। आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  पंजाबी एकता समिति अपने समाज के बच्चों पंजाबी सिखाने के लिए अग्रसर
Share This Article