अखिलेश के साथ सेल्फी लेने वालों के बीच मची होड़

सहारनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता चौधरी

रुद्रसेन के आवास दिल्ली रोड़ स्थित स्टेट बैंक कालोनी पहुंचे तो कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  गुर्जर प्रतिहार महासंघ के आह्वान पर समाज के लोगों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन 

 

सपा मुखिया अखिलेश यादव जैसे ही कार से उतरे तो सेल्फी लेने वाले लोगों की होड़ मच गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथ हिलाकर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

 

 

अखिलेश यादव ने मन्दिर में की पूजा अर्चना

 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार से उतरते ही स्टेट बैंक कालोनी स्थित मन्दिर में पूजा अर्चना की।

इसे भी पढ़ें:  गेम' शब्द गुमनाम हो गया, मोबाइल 'फील्ड' बन गया

 

मन्दिर में केवल कुछ लोगों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी गई थी। मन्दिर के पंडितों द्वारा विधि विधान से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूजा अर्चना करायी गयी।

 

पूर्व विधायक मनोज चौधरी के आवास पर भी हुआ अखिलेश यादव का स्वागत

 

सहारनपुर। पूर्व विधायक मनोज चौधरी के आवास पर भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  लक्ष्मी मार्केट में किया श्री जाहरवीर गोगा जी के विशाल भंडारे का आयोजन

 

पूर्व विधायक मनोज चौधरी द्वारा बुके देकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

Share This Article