त्योहार शुरू होने से पहले चीनी महँगी होने से बड़े मिठाइयों के दाम 

सहारनपुर । चीनी के दामों में आई तेजी का असर मिठाइयों की दुकानों पर भी दिखने लगा है। हलवाइयों ने प्रति किलो मिठाई में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों के रेट बढ़ने का असर अब बहनों पर थोड़ा सा अतिरिक्त पड़ने वाला है।

 

महानगर की थोक मंडी में पिछले हफ्ते 50 से 52 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 62 रुपये से 65 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। गुड़ के दाम भी 80 से 90 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। दूध और घी पहले से महंगे होने के कारण मिठाई बनाने की लागत बढ़ गई है। महानगर की प्रसिद्ध मिठाई की दुकानों में नए रेट जारी किए गए हैं। गुलाब जामुन पहले 280 रुपये किलो बिक रहा था, अब इसके दाम प्रति किलो 300 रुपये हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भीषण हादसा: ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

 

सुबह की चाय को भी लगा महंगाई का झटका

 

सुबह की चाय से लेकर शाम के दूध, मिठाई, चाकलेट आदि में प्रयोग होने वाले चीनी व गुड़ के दाम ने आम आदमी को चौंका दिया है। एक महीने के अंदर चीनी के दाम 45 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं गुड़ के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाला गुड़ अब 70 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गेम' शब्द गुमनाम हो गया, मोबाइल 'फील्ड' बन गया

 

मिठाई का नाम और रेट (रुपये प्रति किलो)

मिठाई 10 दिन पहले अब

गुलाब जामुन 280 300

रसगुल्ला 280 300

बर्फी पिस्ता 380 400

पेड़ा 380 390

घेवर 580 600

रबड़ी 480 500

 

कारोबारी बोले

दूध पहले से महंगा है। अब चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई बनाने की लागत बढ़ गई है। इसलिए मिठाई के दामों में मामूली बढ़ोतरी की गई है।

शिवम सेठी , मिठाई कारोबारी

 

मिठाई बनाने का खर्च बढ़ गया है। दूध और चीनी के दामों में 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इस कारण हमें भी मिठाइयों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

लक्की , मिठाई कारोबारी

Share This Article