मसूद परिवार का विवाद सार्वजनिक, हमजा नोमान और शायान मसूद आमने-सामने

सहारनपुर । कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी जॉइन करने के बाद पारिवारिक विवाद खुलकर सामने आ गया है। सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा नोमान मसूद ने फेसबुक लाइव किया। इसमें उन्होंने अपने बहनोई शायान मसूद और उनके पिता शादान मसूद पर बहन से मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया।

 

 

हमजा ने कहा- परिवार पिछले करीब 5 साल से कई बातें चुपचाप सहन कर रहा था। लेकिन, बहन के साथ ज्यादती और परिवार को परेशान किए जाने के बाद अब चुप रहना संभव नहीं है। मेरे बहनोई ने बहन के साथ ज्यादती की हद कर दी है। अब मैं चुप नहीं रहूंगा। उन्होंने बहनोई शायान मसूद और उसके परिवार ने मेरी बहन (सुबिया मसूद) के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उसे घर से निकाल दिया। हमारे परिवार ने रिश्तेदारी, इज्जत के लिए चुप्पी साधे रखी। मेरे पास कई रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। घर के अंदर की बातचीत की भी रिकॉर्डिंग है। अगर विवाद इसी तरह बढ़ता रहा, तो इन रिकॉर्डिंग और वीडियो को सार्वजनिक कर दूंगा। उन्होंने कहा कि राजनीति और टिकट के लिए बहन की जिंदगी खराब की। मेरी बहन को राजनीतिक कारणों से परेशान किया गया। करीब 5 साल तक बहन की जिंदगी खराब होती रही, लेकिन परिवार ने रिश्तेदारी और सम्मान की वजह से बहुत कुछ सहन किया।

इसे भी पढ़ें:  झूले पर झूलीं महिला अधिवक्ताएं, कोर्ट में मनाया तीज उत्सव 

शायान ने बच्चे के लिए डायपर तक का पैसा नहीं दिया। हमारा परिवार बहन और उसके बच्चे की जिम्मेदारी खुद उठाएगा। मेरी बहन को किसी के पैसे या सहारे की जरूरत नहीं है।

उधर शायान ने हमजा को राजनीतिक मुकाबले की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो मैदान में आकर लड़ो। घर की बातें सार्वजनिक कर विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। मेरे भाई के पास मेरी राजनीतिक बातों का जवाब नहीं है, इसलिए वह व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं। अगर घर के अंदर बैठकर बात होगी तो मैं उनकी एक-एक बात का जवाब दूंगा। छह महीने पहले उनके घर में क्या चर्चाएं हो रही थीं और क्या चल रहा था, मैं उन बातों में नहीं जाना चाहता। मेरे पास भी बहुत कुछ कहने को है, लेकिन मेरा स्तर इतना नहीं है कि परिवार की निजी बातें सार्वजनिक करूं।

इसे भी पढ़ें:  हरे पेड़ों पर खुलेआम चल रहा आरा, जिम्मेदार मौन

शायान ने हमजा को राजनीतिक मुकाबले की चुनौती देते हुए कहा-घर की बातें सार्वजनिक करके विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहता।

शायान ने कहा था कि वह इमरान मसूद की विचारधारा से सहमत नहीं हैं। अगर भाजपा को हराना है, तो भाजपा के खिलाफ बोलना होगा। लेकिन, इमरान मसूद लगातार अखिलेश यादव के खिलाफ बोल रहे हैं। अखिलेश यादव के खिलाफ बोलने से भाजपा को फायदा पहुंचता है। इसी वजह से मैंने इमरान मसूद का साथ छोड़कर अखिलेश यादव का हाथ थामा है।

इसे भी पढ़ें:  सहकार भारती के विभाग स्तरीय अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
Share This Article