अन्नू गुप्ता उर्फ नरेश बने सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर के सचिव

पूर्व गठित पदाधिकारियो ने कहा कि नयी कमेटी गलत इसका कोई औचित्य नहीं

सहारनपुर । सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर मे पूर्व गठित पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अवगत कराया गया कि कुछ लोगों द्वारा एक नई कमेटी बना दी गयी है, जो कि अवैध है। उनका कहना था कि जब तक पूर्व कमेटी भंग नहीं होती तब तक नयी कमेटी का कोई औचित्य है। सभी की सहमति से अन्नू गुप्ता उर्फ नरेश को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बवाल, सपा नेता के खिलाफ एफआईआर की मांग

मन्दिर में आयोजित बैठक में पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों का कहना था कि नयी कमेटी सरासर गलत है, इसका कोई औचित्य नहीं है। बैठक में सभी की सहमति से अन्नू गुप्ता उर्फ नरेश को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त सचिव अन्नू गुप्ता उर्फ नरेश ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको दी गई है, उसकी वो निष्ठापूर्ण तरीके से कार्य करेगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---दुकानदार की गंदी हरकत देख भड़के बालियान, कपिल ने विपक्ष को दी ये नसीहत

बैठक में पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों का कहना था कि नयी कमेटी के लोग इस क्षेत्र के नहीं हैं, ऐसे लोगों को कमेटी का पदाधिकारी नहीं बनाया जा सकता है। बैठक में उपाध्यक्ष शीश पाल सिंह, सचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह राणा,आदिर, रामकुमार, कानूनी सलाहकार नरेन्द्र कुमार, प्रचार मंत्री हरीश गुप्ता प्रवक्ता सुन्दर काल शमा, संयोजक श्यामलाल शर्मा,संरक्षक सुदेश गुप्ता, संगठन मंत्री राजीव सैनी, स्टोर कीपर रतन लाल आदि रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसों में किसान और बाइक एजेंसी कर्मचारी की मौत
Share This Article