जहीर फारूकी की आवाज बनकर सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल

आजादी के बाद से सरकारी कॉलेज की बाट जोह रहे पुरकाजी के लिए जगी उम्मीद, चेयरमैन द्वारा दान की गई करोड़ों की जमीन का प्रस्ताव सीएम को सौंपा

मुजफ्फरनगर। शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की पहली सीढ़ी होती है, लेकिन आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी मुजफ्फरनगर का ऐतिहासिक कस्बा पुरकाजी एक सरकारी इंटर कॉलेज के लिए तरस रहा है। इस सूनेपन को भरने के लिए जहाँ एक ओर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने अपनी करोड़ों की निजी संपत्ति दान कर एक मिसाल पेश की, वहीं अब उनकी इस मुहिम को अंजाम तक पहुँचाने का बीड़ा भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने उठाया है। दलगत सियासत से ऊपर उठकर जनहित में की गई यह पैरवी न केवल पुरकाजी के भविष्य की नींव रखेगी, बल्कि यह साबित करती है कि विकास का कोई रंग नहीं होता। प्रमोद उटवाल ने जहीर फारूकी की आवाज बनकर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पुरकाजी की इस सबसे बड़ी मांग को पूरी मजबूती से रखा है।
पुरकाजी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने क्षेत्र के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए एक निर्णायक पहल की है। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और पुरकाजी कस्बे में सरकारी इंटर कॉलेज की स्थापना की पुरजोर मांग उठाई। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट द्वारा कॉलेज निर्माण हेतु दान की गई भूमि के दस्तावेज और जिला प्रशासन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि ऐतिहासिक महत्व रखने वाला पुरकाजी कस्बा आज भी शिक्षा के क्षेत्र में उपेक्षित है। यहाँ कक्षा 10वीं तक का भी कोई सरकारी हाई स्कूल या इंटर कॉलेज नहीं है। आजादी के बाद से ही यहाँ की जनता और छात्र-छात्राएं एक सरकारी संस्थान की बाट जोह रहे हैं। शिक्षा के अधिकार के लिए यह संघर्ष कई दशकों से जारी था, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया था।

शिक्षा के इस मंदिर के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा जमीन की उपलब्धता थी, जिसे पुरकाजी के वर्तमान चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट ने दूर कर दिया है। चेयरमैन ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए कॉलेज निर्माण के लिए अपनी करोड़ों रुपये मूल्य की करीब 8 बीघा निजी भूमि जिला प्रशासन को दान कर दी है। चेयरमैन फारूकी लंबे समय से प्रशासन से गुहार लगा रहे थे कि उनकी जमीन पर सरकार कॉलेज का निर्माण कराए ताकि गरीब बच्चों को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिल सके। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव और चेयरमैन द्वारा दी गई जमीन के कागजात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ के लिए जयंत ने योगी को भेजा खास संदेश

उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस पहल के बाद प्रमोद उटवाल ने एक बार फिर पुरकाजी की जनता के दिलों में अपनी जगह मजबूत कर ली है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक निर्दल चेयरमैन जहीर फारूकी की मांग को अपनी आवाज बनाकर मुख्यमंत्री तक पहुँचाना यह दर्शाता है कि प्रमोद उटवाल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास की सोच रखते हैं। खुद जहीर फारूकी ने भी उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस पैरवी से पुरकाजी में खुशी की लहर है और उम्मीद जगी है कि जल्द ही कस्बे के बच्चों का सरकारी इंटर कॉलेज में पढ़ने का सपना साकार होगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--संभल इफेक्ट-जुमे की नमाज को लेकर रहा हाई अलर्ट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी के संघर्ष को मिली शक्तिः गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भाकियू का ट्रैक्टर मार्चस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अब विभाग के बाबू के खिलाफ सड़कों पर उरते पीआरडी जवानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर में हंगामा: पुलिस और श्रद्धालुओं के

Read More »