एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संस्कृति, इतिहास तथा राष्ट्रीय नायकों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार का दिन ज्ञान और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा, आज विद्यालय परिसर में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा 5 से 12 तक के लगभग 2200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी संस्कृति, इतिहास तथा राष्ट्रीय नायकों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, खेलकूद और सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि तथा सम्मान की भावना जागृत करना रहा।
कार्यक्रम में शांतिकुंज से आई प्रतिनिधि मंडली में श्रीमती रूकमणी शर्मा, डॉ. रामनिवास भारद्वाज और अशोक वर्मा ने परीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कारों की गहराई से जुड़ने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम और संस्कारों की भावना को विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाएँ न केवल ज्ञानवर्धक होती हैं बल्कि बच्चों में नैतिक और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करती हैं। यह परीक्षा न केवल ज्ञान की प्रतियोगिता रही, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव की पुनर्स्मृति का अवसर भी बनी। उन्होंने शांतिकुंज के प्रयासों की सराहना की और प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।
परीक्षा के सफल संचालन में लोकेश शर्मा और निर्मला वर्मा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिसर में अनुशासन और उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। परीक्षा समाप्ति के बाद बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि इसके सहारे उन्हें भारतीय इतिहास और संस्कृति के अनेक रोचक पहलुओं को जानने का अवसर मिला।

इसे भी पढ़ें:  बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या बताकर किया हंगामा

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांतिसेना का हल्ला बोलशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर भी विस्तृत

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  हड़ताल के साइड इफेक्टः पालिका ईओ और लेखाकार में हुई तीखी तकरारबच्चों को

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  हड़ताल के साइड इफेक्टः पालिका ईओ और लेखाकार में हुई तीखी तकरारमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए।

Read More »