सोनू कश्यप हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने रोका

सोनू कश्यप केस चंद्रशेखर आज़ाद रोके गए

मुजफ्फरनगर।  आबकारी मोहल्ला निवासी सोनू कश्यप की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। भोपा पुल के पास नवीन पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर सांसद के काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, सोनू कश्यप की मेरठ के ज्वालागढ़ गांव में कथित रूप से जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से लगातार विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। एक दिन पहले मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पर भी पीड़ित परिवार और समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने तथा परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई थी। इन्हीं मांगों के समर्थन में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े

पुलिस द्वारा रोके जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा, सीओ नई मंडी राजू कुमार साव, सीओ जानसठ रुपाली राव और सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद प्रशासन और सांसद के बीच सहमति बनी कि पीड़ित परिवार से बातचीत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कराई जाएगी। इसके बाद सांसद अपने काफिले के साथ मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा जारी रही।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

इधर, सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर परिजनों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मृतक की बहन आरती कश्यप का कहना है कि उनका भाई सोनू उर्फ रोनू घर से लगभग 80 हजार रुपये लेकर मेरठ मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकला था। वह बाइक खरीदने की योजना बना रहा था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। आरती ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल एक नाबालिग को आरोपी बताना संदेहास्पद है। उनका दावा है कि इस तरह की घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

परिजनों ने बताया कि सोनू गाजियाबाद के मुरादनगर में तंदूर भट्टी पर काम करता था और वही पूरे परिवार का खर्च उठाता था। परिवार में बीमार मां, एक भाई और एक बहन हैं, जबकि पिता का पहले ही निधन हो चुका है। सोनू ही परिवार का एकमात्र सहारा था।

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर सेना भर्ती रैली संपन्न, आखिरी दिन क्लर्क के लिए हुई दौड़

इस बीच सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने भी पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाते हुए 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

पीड़ित परिवार और समर्थकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और सोनू कश्यप को न्याय दिलाया जाए। फिलहाल प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और आगे की कार्रवाई को लेकर सभी की निगाहें पुलिस पर टिकी हैं।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मणिकर्णिका घाट प्रकरण में पाल समाज ने डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शनसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर ओवरलोड वाहनों की धींगामुश्ती, जाम से लोग बेहालवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  विकास को नई रफ्तारः मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाने की

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »