मुजफ्फरनगर में बनाई जाएगी नई विधानसभा सीट

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आगे आए सीएम, महिला जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव भेजने की अपील

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर महिलाओं के लिए नई विधानसभा सीटों का सृजन किया जा सकता है, जिससे आधी आबादी को व्यापक प्रतिनिधित्व मिल सके।

प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में व्यापक जनसहभागिता की अपील की। उन्होंने मंच से कहा कि अब समय आ गया है जब महिलाओं को उनके अधिकारों के अनुरूप प्रतिनिधित्व दिया जाए और इसके लिए सभी स्तरों पर समर्थन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने महिला जनप्रतिनिधियोंकृग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगरीय निकायों की महिला चेयरमैनकृसे आह्वान किया कि वे अपने-अपने स्तर पर प्रस्ताव पारित कर राजनीतिक दलों के नेताओं को भेजें। इन प्रस्तावों के माध्यम से महिला आरक्षण के समर्थन को मजबूती दी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  कीया कार की बुकिंग में युवती से धोखाधड़ी, 6.50 लाख लेकर भी नहीं की डिलीवरी

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित व्यवस्था में किसी भी मौजूदा जनप्रतिनिधि का अधिकार प्रभावित नहीं होगा। महिलाओं के लिए अलग से नई सीटें बनाई जाएंगी। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि कपिल देव की सीट यथावत रहेगी, जबकि महिलाओं के लिए एक नई सीट का निर्माण किया जाएगा, जिससे दोनों को समान अवसर मिल सके। कार्यक्रम में मौजूद जयंत चौधरी ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।

इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को मिलने बुलाया, कर लिया किडनैप

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जहां-जहां महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिला है, वहां उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सुरक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज का हर वर्ग मिलकर आगे बढ़ता है, तो विकास की गति तेज होती है और कोई भी बाधा लंबे समय तक रास्ता नहीं रोक सकती। नया भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास के माध्यम से युवाओं के जीवन में परिवर्तन ला रहा है। महिला आरक्षण को लेकर दिए गए इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले समय में इस दिशा में क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनविरोध, राकेश टिकैत ने सरकार को दी चेतावनी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  कीया कार की बुकिंग में युवती से धोखाधड़ी, 6.50 लाख लेकर भी नहीं की डिलीवरीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »