MUZAFFARNAGAR-जज्बा-10 दौड़ ने जगाई राष्ट्रवाद की अलख

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लोगों में राष्ट्रवाद का जज्बा भरने के लिए समर्पित युवा समिति के तत्वावधान में रविवार को जज्बा-10 दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ के सहारे सभी खास और आम लोगों ने देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपनी श्र(ांजलि अर्पित की। इस दौड़ में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ महिलाएं और बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया।

समर्पित युवा समिति द्वारा रविवार को जज्बा दौड़ 10 का आयोजन किया गया। शहर के सरकूलर रोड स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान से दौड़ को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी ने पूरे शहर में शहीदों के प्रति समर्पित होकर दौड़ में भाग लिया। समर्पित युवा समिति व सभी अतिथियों ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 131 फीट तिरंगे के नीचे ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता के शहीदों को श्र(ांजलि दी। राष्ट्रगान के बाद दौड़ शुरू हुई।

बताया गया कि गेट नंबर-1 से पहली दौड़ छात्राओं की महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी, नगर पालिका वापसी पुराना जानसठ अड्डा, कचहरी रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक राजकीय इण्टर कॉलेज पर पहुंचकर पूरी हुई। गेट नंबर-2 से छात्रों की दौड़ शुरू हुई जो महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, घासमंडी, मालवीय चौक, झांसी रानी, कचहरी रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक गवर्नमेंट कॉलेज पर पूरी हुई। दौड़ में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और समर्पित युवा समिति के पदाधिकारियों ने उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी ममता अग्रवाल, सुनील तायल, विशाल गर्ग, अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, राखी ग्रोवर, मोनाली पंवार, शालिनी आनंद, पारूल, अंशु भाटिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  थार की छत पर नाचा था, कट गया 38 हजार 500 का चालान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना की काशीराम कालोनी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़पस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पालिका पकड़ेगी उत्पाती बन्दर, बाद में आयेगा आवारा कुत्तों का नम्बरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  थार की छत पर नाचा था, कट गया 38

Read More »