छपार में करंट से पिता के सामने ही पुत्र की मौत, मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। छपार कस्बे में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता के सामने ही उसके पुत्र की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा छपार में पिता और पुत्र एक मकान में चिनाई का कार्य कर रहे थे। रविवार को भी दोनों मकान की ऊपरी मंजिल पर चिनाई का कार्य करने में व्यस्त थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मकान के ऊपर से ही हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। चिनाई मिस्त्री का 22 वर्षीय पुत्र छत से बल्लियां हटा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।

इसी बीच एक बल्ली हाईटेंशन विद्युत लाइन से उसकी बल्ली छू गई और उसमें करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने के कारण युवक की कुछ ही पलों में मौत हो गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकत्र होकर वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिले पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही से हादसा होने के आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  दून हाईवे पर आवारा पशु के कारण हुआ हादसा, दो दोस्तों की मौत, पांच घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *