शुद्ध लाभ कमाने में यूपी में अव्वल बना मुजफ्फरनगर सहकारी बैंकः रामनाथ

जिला सहकारी बैंक ने बीते दो वर्षों में हासिल की अनेक उपलब्धियां, इस साल मनाया जायेगा डीसीबी का शताब्दी स्थापना वर्ष

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक ने बीते दो वित्तीय वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि शुद्ध लाभ अर्जित करने के मामले में उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान भी प्राप्त किया है। बैंक चेयरमैन रामनाथ ठाकुर ने शनिवार को बैंक सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधन की पारदर्शी नीतियों और बेहतर कार्यप्रणाली के चलते बैंक ने लगातार प्रगति की है। उन्होंने यह भी बताया कि चालू वर्ष में जिला सहकारी बैंक अपने शताब्दी स्थापना वर्ष का भव्य आयोजन करेगा, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवाल

जिला सहकारी बैंक प्रबंध कमेटी के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 की वित्तीय प्रगति से मीडिया कर्मियों को अवगत कराया गया, जिसमें उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रमुख रूप से पिछले तीन वर्षाे में बैंक द्वारा नवीन कीर्तिमान स्थापित करते हुए बैंक का शुद्ध लाभ वित्तीय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष अंकन 10.06 करोड़ रुपये से बढ़कर अंकन 31.13 करोड़ हो गया है, जो कि प्रदेश मे प्रथम स्थान पर है। साथ ही बैंक की निजीपूँजी 375.17 करोड़ से बढ़कर 480.00 करोड़ हो गयी है। बैंक का जमा निक्षेप भी उक्त अवधि में 1884.80 करोड से बढ़कर अंकन 2524.50 करोड़ हो गया है साथ ही बैंक की कुल कार्यशील पूंजी में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 3826.53 करोड़ हो गयी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ने दबोचा

ठाकुर रामनाथ ने बताया कि जिला सहकारी बैंक द्वारा उक्त अवधि में 48.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ अंकन 751.55 करोड के सापेक्ष अंकन 1114.07 करोड़ रुपये की फसली ऋण वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान वितरित किया गया है। बैंक सभापति द्वारा यह भी बताया गया कि बैंक द्वारा डिजिटल ट्रान्जक्शन में प्रदेश मे प्रथम स्थान करते हुए रिकार्ड स्थापित किया है। सभापति द्वारा बैंक की प्रगति के लिए बैंक के सभी ग्राहकों, बैंक से जुड़े किसानों को धन्यवाद दिया गया। उक्त प्रेसवार्ता मे सभापति के अतिरिक्त उपसभापति मुकेश कुमार जैन, डायरेक्टर अमित चौधरी, दिनेश गोयल, पंकज पाल, राजू अहलावत तथा आशीष चौधरी और बैंक सचिव राजेश जैन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »