सदर बाजार में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल पर शिकंजा

12 घंटे में पुलिस की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज, सड़कों को स्टंट का मंच बनाने वालों पर सख्ती जारी

मुजफ्फरनगर। शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित वाहन को सीज कर दिया।

जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में 2 मई 2026 की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सदर बाजार में दो युवक चलती गाड़ी की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए।
वायरल हुई वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि युवक अपनी जान जोखिम में डालने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वाहन और उसमें शामिल युवकों की पहचान कर ली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ (28 वर्ष), निवासी भरतीया कॉलोनी, थाना नई मंडी, तथा अक्षय (27 वर्ष), निवासी ग्राम हुसैनपुर भोपाड़ा, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू

पुलिस की त्वरित कार्रवाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 12 घंटे के भीतर वाहन को सीज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में स्टंटबाजी, हुड़दंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की खतरनाक गतिविधि से दूर रहें, ताकि स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायल

Also Read This

पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

उस्मान के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विद्युत चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं

Read More »