सीएम योगी ने की मुजफ्फरनगर के रोजगार मेले की सराहना

लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले मंत्री कपिल देव, सीएम ने युवाओं के सशक्तिकरण को बताया मील का पत्थर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित वृहद रोजगार मेले की गूंज अब लखनऊ तक सुनाई दे रही है। कौशल विकास विभाग की इस पहल को प्रदेश स्तर पर सराहना मिली है। इसी क्रम में प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार मेले की सराहना करते हुए इसे युवाओं के स्वावलंबन, कौशल विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

गौरतलब है कि 13 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान शहर में देवी अहिल्याबाई होल्कर के नवीन स्मारक और प्रतिमा का लोकार्पण भी किया गया था। यहां रोजगार मेले में 25 हजार से ज्यादा युवाओं ने पंजीकरण कराया था, इनमें से 5100 से ज्यादा युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर प्रदान किये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-बृजमोहन अध्यक्ष और विकास महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ में हुई इस मुलाकात को लेकर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ संवाद और मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले को नवभारत के निर्माण में युवा शक्ति के सशक्त योगदान का उदाहरण बताया और ऐसे आयोजनों को आगे भी निरंतर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व, नीति-निर्देशन और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से उन्हें और अधिक ऊर्जा और संकल्प मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में कार्य कर रही है। इस मुलाकात के बाद यह स्पष्ट संकेत मिले हैं कि प्रदेश में कौशल विकास और रोजगार सृजन से जुड़े कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर विस्तार दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  किंग्स विला बैंक्वेट हॉल पर छापेमारी, 5 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी

Also Read This

पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

उस्मान के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विद्युत चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं

Read More »