राशन डीलरों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बड़ी सौगातः कपिल देव

मंत्री कपिल देव ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत, बोले-राशन दुकानों से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री को मिले बढ़ावा

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को बड़ी सौगात देते हुए उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की। साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार, मुजफ्फरनगर में देखा गया। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि राशन डीलरों के लाभांश में वृद्धि उनकी वर्षों पुरानी मांग का सम्मान है। यह निर्णय उनके आर्थिक सशक्तीकरण के साथ ही प्रदेश सरकार की संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली को दर्शाता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली तकनीक, पारदर्शिता और जवाबदेही के मामले में देश के लिए आदर्श बन रही है। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली लागू होने से उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था और अधिक प्रभावी तथा उत्तरदायी होगी और पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। कपिल देव अग्रवाल ने उचित दर की दुकानों को स्थानीय उत्पादों की बिक्री का माध्यम बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय, गुणवत्तापूर्ण और हस्तनिर्मित उत्पादों को राशन की दुकानों के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार मिलेगा, उनकी आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सुशासन, पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी, उचित दर विक्रेता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे से युवती का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share This Article