तुलसी पार्क में होली के रंगों में सराबोर हुआ व्यापारिक समाज

शिव चौक पर भव्य होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, वीरपाल निर्वाल संग उड़ाया गुलाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नगर की हृदय स्थली शिव चौक के निकट स्थित तुलसी पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह तथा सह-संयोजक जिलाध्यक्ष सराफा एसोसिएशन पवन वर्मा रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में प्रदूषण पर एनजीटी सख्तः डीएम को नोटिस

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और अंकुर दुआ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजय गोयल, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य संयोजक सतपाल मान, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, मनोज सैनी, विक्की चावला, राजकुमार कालरा एवं सुरेन्द्र मित्तल सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के ठहराव से दूर हुई नाराज़गी, भाजपा कार्यकर्ताओं में लौटी ऊर्जा

समारोह के दौरान अतिथियों, व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने होली गीतों और हास्य-चुटकुलों के माध्यम से सभी को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के भजन एवं गीतों पर मनमोहक नृत्य ने वातावरण को रंगमय बना दिया। जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल एवं जिला युवा कोषाध्यक्ष हर्षद राठी ने अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत करते हुए रंग-गुलाल लगाया तथा पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली। समाजसेवी हरिओम शर्मा एवं शिशु कांत गर्ग ने कविता पाठ के माध्यम से समां बांधते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह सौहार्द, एकता और भाईचारे के रंगों से सराबोर रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  जनसेवा केन्द्र संचालक चोरी के वाहन बेचने के लिए बनाता था फर्जी दस्तावेज

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  आखिरकार पालिका में आकर ही माने डॉ. अतुल कुमारआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस

Read More »