देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त गुलबहार गिरफ्तार, कई केस थे लंबित

सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवबंद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त गुलबहार पुत्र मोहम्मद फैयाज, निवासी ग्राम साल्हापुर, थाना देवबंद को गिरफ्तार कर लिया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंड

13 दिसंबर 2025 की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त को 08:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।

 

गुलबहार के विरुद्ध कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें वाद संख्या 1148/23, अपराध संख्या 224/22, और अन्य मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »