शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज का 49वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

खतौली। शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में 49वां वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 80 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा होम एग्जामिनेशन 2025 में अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्मकुमारि की राजराजेश्वरी पूजा दीदी ने मेडिटेशन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण माहौल में मेडिटेशन अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर छात्र-छात्राओं के लिए। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन से मन एकाग्र होता है और बुद्धि तेज होती है, जिससे पढ़ाई सहित जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। उन्होंने बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का संस्कार देना समय की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें:  जैन कन्या पाठशाला संस्थाओं की प्रबंध समितियों का निर्विरोध निर्वाचन

विद्यालय के प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने अपने जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि मेडिटेशन के माध्यम से उन्होंने एक असाध्य नेत्र रोग पर विजय प्राप्त की, जिसे चिकित्सकों ने भी चमत्कार बताया।खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने माता-पिता और आचार्य को गुरु की संज्ञा देते हुए कहा कि तीनों के संयुक्त प्रयास से ही छात्र का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक गुप्ता ने की, जबकि संचालन चिराग सिंघल, वंशिका, नव्या राणा, इजना व श्वेता तोमर ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संस्था के प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल व कार्यक्रम संयोजक सोनिया सिंघल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उर्वी देवी, अशोक कुमार एडवोकेट, प्रमोद शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी, विनित ठाकुर, डाॅ. कविता नागर, प्रधानाचार्य डाॅ.अनिल कुमार, यतेन्द्र सिंह, ब्रह्मस्वरूप गुप्ता, पंडित छोटन लाल आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल, विपिन कंसल, सुरेन्द्र शर्मा, सोनू ठाकुर, पंकज भटनागर, रश्मि गुप्ता, अंजलि, सोनिया सिंगल, लोकेश गुप्ता व अनिल सहित नगर के शिक्षाविद्, अभिभावकों व गणमान्य लोगों सहित छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  हुसैनपुर कांड में खाकी निकली दागदारः दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Also Read This

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डालनवाला थाने में दर्ज उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो क्लिप और उनके जरिए लगाए गए आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था।   जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस और एसओजी की टीम लंबे समय से इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। रविवार को पुलिस ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया और उन्हें देहरादून लाया गया। इसके बाद डालनवाला थाने में कानूनी

Read More »

देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में रविवार देर रात एक युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।   परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:50 बजे की है। उस समय सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर

Read More »

उन्नाव में बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

Unnao News: उन्नाव के चर्चित बाबा मिलन दास हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख के इनामी आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी ताजपुर अंडरपास के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।   पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे सूचना मिली थी कि बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया। टीम ने आरोपी से सरेंडर करने को कहा, लेकिन

Read More »

Delhi-NCR Weather Update: अगले दो घंटे तेज हवाओं का अलर्ट, 60 KM/H तक चल सकते हैं झोंके

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज और झोंकेदार हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के दौरान कमजोर पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं और खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुएं उड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले इलाकों में जाने से बचने और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहिया

Read More »