देवबंद में वर्ल्ड यूनानी डे का भव्य आयोजन: 400 करोड़ के नेशनल इंस्टीट्यूट का जिक्र, 90 मरीजों का मुफ्त इलाज

देवबंद। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज, देवबंद में हकीम अजमल खां के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) के यूनानी, सिद्धा एवं सोवा रिगपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आसिम अली खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि डॉ. आसिम अली खान ने अपने संबोधन में यूनानी चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और विस्तार के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूनानी प्रणाली के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पहल की गई हैं। गाजियाबाद में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन की स्थापना का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर सेंट्रल बम धमकी: शाम 7 बजे उड़ाने की चेतावनी

उन्होंने कहा कि हकीम अजमल खां ने यूनानी चिकित्सा को नई पहचान दी और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस की स्थापना कर इस पद्धति के प्रसार की मजबूत नींव रखी। 11 फरवरी को यूनानी डे घोषित किए जाने को उन्होंने इस परंपरागत चिकित्सा पद्धति के सम्मान से जोड़ा।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए डॉ. अनवर सईद ने यूनानी डे की बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आयुष मंत्रालय का गठन और यूनानी पद्धति को बढ़ावा देना ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने यूनानी महाविद्यालयों के सामने आ रही चुनौतियों को भी मुख्य अतिथि के समक्ष रखा और समाधान की अपेक्षा जताई।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

कार्यक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से प्रो. डॉ. मोहम्मद मोहसिन, डॉ. इशरत कफील और डॉ. काशिफ जकाई सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज के वरिष्ठ फैकल्टी प्रो. डॉ. नासिर अली खान ने अध्यक्षता की। कॉलेज सदर प्रो. डॉ. अख्तर सईद ने मुख्य अतिथि का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर जामिया तिब्बिया अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 90 मरीजों को मुफ्त उपचार और दवाएं दी गईं।

इसे भी पढ़ें:  9 सितम्बर को कप्तान कार्यालय घेरेंगे किसानः योगेश

इसके साथ ही सप्ताह भर चले खेलकूद कार्यक्रमों का भी समापन हुआ। क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, भाषण, पोस्टर, मेहंदी, नात और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अहतशामुलहक सिद्दीकी और डॉ. इकरा हाशमी ने संयुक्त रूप से किया। कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या कार्यक्रम में उपस्थित रही।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें

Read More »