आपसी झगड़े के दौरान दोस्तों ने की थी मुकुल की गला दबाकर हत्या

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नावला में बीते दिनों मिली युवक की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शराब के नशे में आपसी झगड़े के दौरान मुकुल की हत्या उसी के दोस्तों पंकज और अभिषेक ने गला दबाकर की थी।

एसएसपी संजय सिंह वर्मा ने प्रेस वार्ता कर इस हत्याकांड की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित जांच शुरू की थी। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर संदेह की सुई पंकज और अभिषेक की ओर मुड़ी। गोपनीय सूचना के आधार पर मंसूरपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नावला कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हत्या शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते की गई।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर गंगा बैराज पुलिस रौंदने मामला: 2 बीटेक छात्र गिरफ्तार, शराब पीकर कार दौड़ाने का कबूलनामा

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक बीते रविवार की रात खेत में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। पंकज और अभिषेक ने मिलकर मुकुल को दबोच लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं ईख के खेत में फेंक कर फरार हो गए। गौरतलब है कि मुकुल की लाश दो दिन बाद गांव के पास ही ईख के खेत से बरामद हुई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम को सराहना पत्र देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोश
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *