राघव चड्ढा का वार, बोले- मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं

आम आदमी पार्टी की ओर से लगे आरोपों के बाद राघव चड्ढा ने शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वह संसद में शोर मचाने, चीखने-चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं, बल्कि आम जनता के मुद्दे उठाने गए हैं। वीडियो के अंत में उन्होंने कहा, “मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं।” हाल ही में पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद उन पर आरोप लगाए गए कि वह पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे थे, महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का विरोध नहीं करते थे और विपक्षी दलों के साथ वॉकआउट में शामिल नहीं होते थे।

राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में मुख्य रूप से तीन बड़े आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं और हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया कि जब विपक्षी दल संसद से वॉकआउट करता है, तब वह अपनी सीट पर ही बैठे रहते हैं। इस पर उन्होंने सीधी चुनौती दी। “मैं चुनौती देता हूं, आप एक मौका बता दीजिए कि कब मैंने विपक्षी सदस्यों के साथ वॉकआउट नहीं किया। संसद में कैमरे लगे हैं, आप कैमरा निकालकर दिखा दीजिए।” 

इसे भी पढ़ें:  श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया

इस आरोप पर राघव चड्ढा ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि संसद में हर जगह कैमरे लगे हैं और फुटेज से सच्चाई सामने लाई जा सकती है। “ये सरासर झूठ है, सफेद झूठ। मैं चुनौती देता हूं कि कोई एक घटना बताइए जब विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया हो, और मैंने उनका साथ ना दिया हो। मैंने साथ में वॉकआउट नहीं किया हो। संसद में तो सभी जगह CCTV कैमरा है, आप कैमरा फुटेज निकालकर दिखा दीजिए, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।” राघव चड्ढा पर यह आरोप भी लगाया गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जब प्रस्ताव आया था, तब उन्होंने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।

इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में किसी ने औपचारिक या अनौपचारिक रूप से बताया ही नहीं था। “मैं साइन तो तब करता जब मुझे कोई इस बारे में ऑफिशियली या अनऑफिशियली बताता, मुझे इस बारे में किसी ने कुछ बताया ही नहीं था।” उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं, जिनमें से 6 या 7 सांसदों ने भी हस्ताक्षर नहीं किए थे, लेकिन सवाल सिर्फ उन्हीं पर उठाया गया। राघव चड्ढा ने उस आरोप का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि वह डर गए हैं और इसलिए बेकार मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका काम संसद में हंगामा करना नहीं, बल्कि लोगों की आवाज उठाना है।

इसे भी पढ़ें:  वनडे में ट्रिपल सेंचुरीः 35 छक्कों के साथ हरजस सिंह ने बनाए 314 रन

“पहली बात तो मैं बता दूं कि मैं संसद में शोर मचाने, चीखने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया हूं। मैं वहां पर जनता के मुद्दे उठाने गया हूं, लोगों की बात करने गया हूं।” उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में कई ऐसे मुद्दे उठाए, जो सीधे आम जनता से जुड़े हैं। “मैंने कौन सा मुद्दा नहीं उठाया, मैंने आगे उन्होंने कहा, ‘हमारे सरकारी स्कूलों की हालत से लेकर देश के पब्लिक हेल्थ केयर इंस्टिट्यूशन्स को कैसे मजबूत किया जाए यह मुद्दा उठाया। इंडियन रेलवे में जो लोग यात्रा करते हैं, उनकी समस्याएं रखीं, यहां तक कि मैंस्ट्रूअल हेल्थ एक ऐसा मुद्दा जिसके बारे में लोग बात करने से कतराते हैं, वो बातें तक रखीं।

मैंने बेरोजगारी से लेकर महंगाई तक तमाम मुद्दे उठाए, आप मेरे चार साल का संसद का रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए।'” अपने वीडियो के अंत में राघव चड्ढा ने कहा कि उनका उद्देश्य संसद में प्रभाव छोड़ना है, न कि हंगामा करना। उन्होंने यह भी कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाने वालों के हर दावे का जवाब दिया जाएगा। “मैं संसद में इम्पैक्ट क्रिएट करने गया हूं, मैं संसद में हंगामा करने नहीं गया हूं। ये टैक्सपेयर्स के पैसों से जो संसद चलती है, उस टैक्सपैयर्स के मुद्दे उठाने मैं संसद में गया हूं। और वो लोग जो मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, झूठे आरोप लगा रहे हैं

इसे भी पढ़ें:  ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

उनसे मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा, हर सवाल का जवाब दिया जाएगा, क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए ही घातक हूं। जय हिन्द।” राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद यह विवाद और तेज हो गया। पार्टी नेताओं की ओर से उन पर पार्टी लाइन से अलग चलने और महत्वपूर्ण मौकों पर अपेक्षित भूमिका नहीं निभाने के आरोप लगाए गए थे। अब राघव चड्ढा ने सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई देकर साफ कर दिया है कि वह इन आरोपों को न केवल खारिज कर रहे हैं, बल्कि खुली चुनौती भी दे रहे हैं।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार कियागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  एक और दो नवंबर की रात को 2 घंटे बंद रहेगी आरक्षण सेवाइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की

Read More »