भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

खतौली। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यालय पर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसमें ओवरलोड गन्ना वाहनों से हो रही दुर्घटनाएं, बिजली विभाग की मनमानी, विद्युत उपभोक्ताओं को लगातार परेशान किया जाना, कस्बे की सड़कों व बाजारों में बढ़ता अतिक्रमण प्रमुख रूप से शामिल रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना वाहन किसानों और आम जनता दोनों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगी, तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। उन्होंने बिजली विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत बिल और उत्पीड़न से किसान ओर आमजन परेशान हैं।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर शरीक जैदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। किसानों और मजदूरों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सक व दवाइयों की व्यवस्था हो। किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रीति महंत ने कहा कि संगठन सभी वर्गों की समस्याओं को समान रूप से उठाता है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज भी किसानों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और सामाजिक एकता के साथ अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता ने कहा कि कस्बे की सड़कों और बाजारों में बढ़ता अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बाधित कर रहा है। इससे किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में भारी कठिनाई होती है। उधर आमजन तथा स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष करने का संकल्प लिया और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक का संचालन अफ्फान अख्तर ने किया। इस अवसर पर राधे प्रणामी, सैयद मुमताज अली, फिरोज गांधी, राजीव शर्मा, जुगनू शर्मा, जहीन रिजवी, अमरीश कौशिक, सुमित प्रजापति, शमीम समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सुख-समृद्धि की कामना लेकर यात्रा पर निकले सभासद राजीव शर्मा

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि बढ़ी, विद्युत उपभोक्ताओं को राहतजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »