मुजफ्फरनगर दाल मंडी चोरी: ग्राहक बनकर आया, बैग लेकर भागा

मुजफ्फरनगर दाल मंडी चोरी की एक वारदात ने बाजार के व्यापारियों को सतर्क कर दिया है। दिनदहाड़े एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और दुकानदार का बैग लेकर फरार हो गया। आरोप है कि बैग में नकदी, बही-खाता और जरूरी कागजात थे।

यह घटना दाल मंडी स्थित अजय गोयल की किराना दुकान पर हुई। दुकानदार के मुताबिक, एक युवक सामान्य ग्राहक की तरह दुकान पर आया। उसने सामान की सूची दी और एक-एक कर कई चीजें निकलवाने लगा, ताकि दुकानदार लगातार उसी में उलझे रहें।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रवाद का अलख जगाने को चेयरमैन जहीर तैयार, सूली वाला बाग तक गूंजेंगे देशभक्ति गीत

यहीं पर वारदात की जमीन तैयार हुई। आरोप है कि युवक ने दुकान के अंदर ऊंचाई पर रखी देशी तेल की शीशी भी निकलवाने को कहा। जैसे ही अजय गोयल तेल उतारने के लिए झुके, आरोपी ने उनका बैग उठा लिया और तुरंत बाहर निकल गया।

पीड़ित अजय गोयल के अनुसार, बैग में करीब 10 से 15 हजार रुपये नकद, बही-खाता और अन्य जरूरी कागजात थे।

इसे भी पढ़ें:  भोपा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचों सहित दबोचा

सबसे अलग बात यह रही कि भागते समय आरोपी अपनी चप्पल दुकान पर ही छोड़ गया। दुकानदार का दावा है कि वह उनकी ही चप्पल पहनकर भागा। शोर मचने पर आसपास के व्यापारियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

Share This Article