जनसुनवाई पोर्टल पर खरा उतरी मुजफ्फरनगर पुलिस, प्रदेश में पहला स्थान

अप्रैल 2026 में शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मिली बड़ी उपलब्धि

मुजफ्फरनगर। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में जिले के सभी 22 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण किया, जिसके चलते यह उपलब्धि जनपद के नाम दर्ज हुई।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचे

बताया गया कि इस रैंकिंग में मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी गई। आईजीआरएस शाखा में नियुक्त कर्मचारियों और विभिन्न मामलों की जांच कर रहे अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर नहीं होने दिया गया। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करते हुए पुलिस विभाग ने प्रदेश स्तर पर सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए व बोनस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की गई। थानों पर लंबित मामलों की लगातार निगरानी रखी गई, जिससे शिकायतों का समय पर निस्तारण संभव हो सका। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर कार्य करते हुए जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। जनपद के सभी 22 थानों द्वारा सामूहिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने को पुलिस प्रशासन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर पूर्णः मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा में 3.44 लाख मतदाताओं के नाम कटे

Also Read This

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »

नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 5 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, करीब 13 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसमें डोडा पोस्त और गांजा शामिल है, बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा

Read More »

इंटर कॉलेज परिसर में मानव अस्थियां मिलने से हड़कंप

पूर्व प्रबंधक की अस्थियां विद्यालय परिसर में दबाने का आरोप, ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने किया भारी हंगामा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र स्थित गांव नरा के एक इंटर कॉलेज में मानव अस्थियां मिलने से सनसनी फैल गई। कॉलेज परिसर में पेड़ों के नीचे दबी अस्थियां सामने आने के बाद छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बन गया। मामले को लेकर ग्रामीणों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व प्रबंधक की अस्थियां विद्यालय परिसर में दबाई गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कर अवशेष बरामद किए और जांच शुरू कर दी है। मंसूरपुर थाना

Read More »

TRE 4 अभ्यर्थियों पर चला पुलिस का डंडा! जेपी गोलंबर पर मचा हंगामा, लाठीचार्ज में कई छात्र घायल

पटना- TRE 4 के विज्ञापन जारी करने और बीपीएससी नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर पटना कॉलेज से निकाला गया विरोध मार्च जेपी गोलंबर तक पहुंचते ही उग्र हो गया। हजारों की संख्या में जुटे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। पटना में TRE 4 के विज्ञापन जारी करने और बीपीएससी नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई हुई है। पटना कॉलेज से निकाला गया विरोध मार्च जब जेपी गोलंबर पहुंचा, तो वहां बड़ी संख्या में जुटे हजारों अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे

Read More »