गुरु अर्जन देव के 420वें शहीदी गुरुपर्व पर निकाली कीर्तन नगर परिक्रमा

हजारों सिक्ख श्रद्धालुओं ने किया नगर परिक्रमा में प्रतिभाग किया गुरूवाणी का पाठ, जगह-जगह छबील और लंगर लगाकर की गई सेवा

मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा गांधी कॉलोनी के तत्वावधान में सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का 420वां शहीदी गुरुपर्व श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य कीर्तनमय नगर परिक्रमा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नगर परिक्रमा का नेतृत्व पंज प्यारे तथा गुरु स्वरूप सजी पालकी साहिब ने किया। श्रद्धालु सतनाम-वाहेगुरु के जयघोष और गुरबाणी कीर्तन का रसपान करते हुए चल रहे थे। नगर परिक्रमा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं क्षेत्रों से होकर गुजरी, जहां संगतों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान इसमें शामिल सिक्ख समाज के श्रद्धालुओं के द्वारा गुरुवाणी का पाठ किया गया।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेज

गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरु अर्जन देव जी के जीवन, त्याग, बलिदान और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। गुरुद्वारा में आयोजित पाठ के दौरान कहा गया कि गुरु साहिब का जीवन सत्य, सेवा, सहिष्णुता और धर्म के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा मीठे पानी की छबील, शरबत वितरण तथा लंगर सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

कार्यक्रम में श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह मान, महासचिव सरदार अजीत सिंह मलिक सहित सभा के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है तथा समाज को सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।अंत में गुरुद्वारा परिसर में आयोजित विशेष दीवान के पश्चात संगतों ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में सुमित मलिक ने उठाई किसानों की समस्या

Also Read This

मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आरोप है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रुककर मातम किए जाने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं

Read More »

30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नियमों के समान अनुपालन की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित ईंट भट्ठों को 30 जून के बाद बंद करना होगा। इसी को लेकर मुजफ्फरनगर के ईंट भट्ठा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि के बाद जिले में कोई भी भट्ठा संचालित न होने दिया जाए। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू पर्यावरणीय नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर ईंट निर्माता कल्याण

Read More »

बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

चम्बा- हिमाचल के चंबा जिले में पुखरी-मसरूंड मार्ग पर बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मुंडन संस्कार से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ

Read More »

रिश्वत लेकर छोड़ दिया आरोपी, दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला पूरा खेल

मेरठ- मेरठ में लूट के आरोपी को कथित रूप से तीन हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मेरठ। लूट के एक मामले में वांछित आरोपी को कथित रूप से रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में पुलिस विभाग के दो कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के

Read More »

राजभर के ‘सपा में टूट’ वाले दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले— अफवाह फैलाने वालों को अब लोग ढूंढ़ रहे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच जुबानी टकराव तेज हो गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने का दावा किया, जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर तीखा पलटवार किया। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले मंत्री को अब वही लोग ढूंढ़ रहे हैं, जिनसे कथित तौर पर अलग-अलग नामों पर एडवांस लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले टिकट की आस लगाए बैठे लोग सवाल कर रहे थे, लेकिन अब अधिकारी और ठेकेदार भी जवाब मांगने

Read More »