खतौली में भव्यता के साथ मनाई गई महाराजा शूर सैनी जयंती

खतौली। नगर में महाराजा शूर सैनी जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और ऐतिहासिक भव्यता के साथ मनाई गई। समाज की एकता, गौरव और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक इस आयोजन में सैनी समाज के सैकडौ लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गंग नहर स्थित गंग घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ पूर्व विधायक विक्रम सैनी एवं समाजसेवी राकेश कुमार सैनी द्वारा किया गया। इसके पश्चात महाराजा शूर सैनी की भव्य शोभायात्रा गंग नहर घाट से प्रारंभ होकर जी टी रोड, घंटाघर, इंदिरा मूर्ति, जानसठ रोड, जानसठ तिराहा होती हुई सैनी नगर स्थित सैनी धर्मशाला पर पहुंचकर संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें:  गंगा से रेत निकाल रहे मजदूर को खींचकर ले गया मगरमच्छ

शोभायात्रा में बैंड-बाजे, डीजे, आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूर्यवंशी संस्थापक अनुज सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी जयंती समाज की अस्मिता, एकता और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। नंदकिशोर सैनी ने बताया कि खतौली में यह शोभायात्रा तीसरी बार निकाली गई है और हर वर्ष इसका स्वरूप और अधिक भव्य होता जा रहा है, जो समाज की संगठनात्मक शक्ति को दर्शाता है। एडवोकेट आकाश सैनी और राकेश कुमार सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी एक पराक्रमी योद्धा, न्यायप्रिय शासक और समाज के प्रेरणास्रोत थे। राशेश्वर सैनी ने कहा कि यह जयंती सामाजिक चेतना, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देती है। इस अवसर पर समाजसेवी राकेश कुमार सैनी, अजीत सैनी, संजय सैनी, बृजपाल सैनी मुखिया, पूर्व सभासद श्यामलाल सैनी, बिरजू सैनी, गिरधारी लाल सैनी, रवि सैनी, नंदकिशोर सैनी, युवा अध्यक्ष सचिन सैनी, हरीश सैनी, आकाश सैनी, सुरेश सैनी, महेंद्र सैनी, राहुल सैनी,मनोज सैनी सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसे ने उजाड़ा परिवारः सात बहनों के इकलौते भाई की मौत

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा का स्वर हैः मीनाक्षी स्वरूपसूचना मिलने

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  सर्दी का सितमः कोहरे की चादर में लिपटा शहर, 12 बजे तक जले अलाववायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव शिव चौक भूले, बस पालिका-रोडवेज ही इन्हें

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »