MUZAFFARNAGAR-रामलला का जश्न मनाने को सड़कों पर उमड़ा सनातनी सैलाब

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की स्थापना और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल पूर्ण होने पर पूरे देश में वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद मुख्यालय पर भी राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।

रामपुरी से निकली शोभायात्रा में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम और अन्य अतिथियों ने यहां पर भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करे हुए पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि यह सनातन धर्म के लोगों की आस्था और विश्वास की जीत है, उनकी एकजुटता की जीत है कि आज पूरी दुनिया अयोध्या में भव्य श्री राम धाम का दर्शन कर रही है।

यह जीत 500 साल की लड़ाई के बाद मिली है। आज हम खुशी खुशी भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ मना रहे हैं। ये दृश्य और अवसर अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी से एकजुट रहते हुए सनातन धर्म की रक्षा में योगदान करने का आह्नान भी किया। इसके बाद यहां से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई और यह शोभायात्रा पूरे शहर में निकाली गई। शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर आने के बाद यातायात व्यवस्था ठप होकर रह गई। शहर में कई स्थानों पर काफी लंबा जाम लगा नजर आया। पुलिस यातायात का सुचारू करने में जुटी रही। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया मेधावियों को सम्मानित

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »