MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसे में पटवारी अमलेश के पुत्र का निधन, छाया शोक

मुजफ्फरनगर। पटवारी के पुत्र का सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो जाने के कारण जिले में शोक छा गया। शाम के समय गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेखपाल संघ ने भी शोक जताया।

प्राप्त समाचार के अनुसार शहर के मौहल्ला अंकित विहार निवासी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमलेश शर्मा के पुत्र राजदीप उर्फ बिट्टू शर्मा का बुधवार देर शाम एक्सीडेंट हो गया था। सड़क हादसे में घायल होने के बाद गंभीर अवस्था में घायल बिट्टू शर्मा को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान गुरूवार को मेरठ के अस्पताल में बिट्टू शर्मा का निधन हो गया। बताया गया कि बुधवार की रात बिट्टू शर्मा अपनी बुलेट पर जाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। मृतक के पिता अमलेश शर्मा सपा से भी जुड़े हुए हैं। सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी और लेखपाल संघ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। शाम के समय उनका गमगीन माहौल में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी डीजे कांवड़ रोकने को कांवड़ियों के बीच पहुंचे एसपी सिटी पसीने में डूबे
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *