खेत में गिरी कार बनी आग का गोला, घर में फटा गैस सिलेंडर

तितावी क्षेत्र में रविवार की सुबह-सुबह हादसा होने से मचा हड़कंप, देखते ही देखते जलकर राख हो गई टाटा नेक्सन कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी और कुछ ही देर बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। चालक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तितावी क्षेत्र के लालूखेड़ी गांव निवासी हिमांशु पाल रविवार सुबह करीब 6.45 बजे अपनी टाटा नेक्सन कार से खेत की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव से बाहर निकलते ही अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे गहरे खेत में उतर गया। कार खेत में फंस गई, जिसके बाद चालक ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेल में ही मना बंदी आठ भाई-बहनों का रक्षाबंधन

इसी दौरान कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। शुरुआत में चालक ने इसे मामूली तकनीकी खराबी समझा, लेकिन कुछ ही पलों में धुआं आग में बदल गया। आग ने तेजी से पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तत्काल कार से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी विकराल थी कि आसपास खड़े लोग भी कार के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक

देखते ही देखते लाखों रुपये कीमत की कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

लुहसाना गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग

मुजफ्फरनगर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बुढ़ाना थाना क्षेत्र के लुहसाना गांव में गैस सिलेंडर लीकेज होने से भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग रसोई में अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में पूरे कमरे में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि रसोई में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ग्रामीण का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में हाईकोर्ट बैंच व एम्स की मांग प्रभावी रूप से उठाई

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »