MUZAFFARNAGAR-किसानों के आक्रोश के सामने नहीं टिक पाई पुलिस की नाकाबंदी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचने के साथ ही कलेक्ट्रेट में किसानों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर महापंचायत की। किसानों के उग्र तेवरों और भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस की भारी नाकाबंदी भी बेअसर साबित हुई। प्रकाश चौक पर ट्रैक्टर अंदर ले जाने को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी से भाकियू नेताओं और किसानों की तीखी झड़प हो गई, वहीं पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को हटाकर किसान कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए।

किसानों की पंचायत को देखते हुए पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों शिव चौक, महावीर चौक, झांसी रानी चौक, कचहरी गेट, प्रकाश चौक पर भारी फोर्स की तैनाती की थी और सघन बैरिकेडिंग कर रखी थी। कलेक्ट्रेट के सदर बाजार वाले मुख्य गेट पर तो दो तरफा बेरिकेडिंग कर दोपहिया वाहनों तक का प्रवेश रोक दिया गया था। मीडिया कर्मियों तक को गेट के भीतर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं मिली, जिस पर कुछ पत्रकारों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस भी देखी गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाने का भंडाफोड़

गौरतलब है कि 19 जून को नई मंडी कोतवाली में शांतिपूर्ण धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। आरोप है कि उस दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार हुआ। इसके विरोध में ही यह पंचायत आयोजित की गई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने डीएम कार्यालय पर आयोजिहत हुई महापंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नई मंडी थाने में चल रहे संगठन के शांतिपूर्ण आंदोलन पर जिस तरह से लाठीचार्ज हुआ, वह लोकतंत्र की हत्या है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को किसान समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए और नई मंडी कोतवाली प्रभारी को तत्काल हटाया जाए, वरना बड़े आंदोलन के लिए किसान तैयार हैं।

सभा में कई प्रमुख किसान नेता उपस्थित रहे, जिनमें अंकित गुर्जर, पवन त्यागी, अजय त्यागी, हनी चौधरी, चंदन त्यागी और मोहित लाटियान प्रमुख हैं। उन्होंने एक स्वर में कहा कि यह चेतावनी है, यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो संगठन कार्यकर्ताओं के सम्मान की खातिर बड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा। किसानों में बड़ा आक्रोश बना नजर आया और वो आरपार की लड़ाई में दिखाई दे रहे थे। इन किसानों को कलेक्ट्रेट या एसएसपी कार्यालय पहुंचने तक रोकने के लिए शहर में नाकाबंदी की गई थी। शिव चौक पर खुद सीओ सिटी राजू कुमार साव भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे और प्रकाश चौक पर एसएचओ नई मंडी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह तैनात रहे, लेकिन वो किसानों को ट्रैक्टर अंदर ले जाने से रोक नहीं पाये। किसान और भाकियू के कार्यकर्ता बेरिकेडिंग को तोड़कर अंदर घुस गये।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत

संगठन ने ऐन वक्त पर बदला पंचायत स्थल

भाकियू तोमर की यह पंचायत मूलतः एसएसपी कार्यालय पर प्रस्तावित थी, लेकिन स्थान की कमी का हवाला देते हुए ऐन मौके पर डीएम कार्यालय पर स्थानांतरित कर दी गई। बावजूद इसके, भाकियू कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। उत्तराखंड, सहारनपुर, मेरठ, शामली सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों किसानों ने पंचायत में भाग लिया। जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ एक पंचायत नहीं, बल्कि आर-पार की लड़ाई का बिगुल है। कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर पंचायत स्थल अचानक बदला गया।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

सड़क पर उतरे किसान, पूरा शहर हो गया जाम

भाकियू तोमर के प्रदर्शन को फेल करने के लिए पुलिस ने तैयारी तो पूरी की थी, लेकिन हर मोर्चे पर पुलिस की तैयारी धरी रह गई। गांव देहात से किसानों का रैला आने से कोई भी पुलिस फोर्स नहीं रोक पाई, जिस कारण शहर में भारी संख्या में किसान अपने वाहनों और ट्रैक्टर लेकर उमड़े तो यहां की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई और पूरा शहर जाम की समस्या से जूझता दिखाई दिया। कहीं धूप और कहीं बारिश के बीच लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्कूल कॉलेज खुलने और अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा होने के कारण भी समस्या बनी और स्कूल कॉलेज के बच्चे भी भीषण धूप में जाम के कारण परेशान नजर आये। 

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter Newsस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बिना माँगे “जहन्नुम का टिकट” कटवाएंगे: CM योगी का कड़ा अल्टीमेटमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पालिका टीम ने शहर में चलाया जीरो वेस्ट अभियानभाकियू

Read More »