स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव है प्रदर्शनीः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार देर रात नगर पालिका परिषद बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी 2025 का भव्य शुभारंभ किया।

नगर पालिका की ओर से आयोजित की जाने वाली जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी विधिवत रूप से शुरू हुई। शनिवार देर शाम प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं चेयरपर्सन बिजनौर पालिका इंदिरा सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में पहले ही दिन काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलन के उपरांत कार्यक्रम को सम्बांधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियाँ आधारस्तंभ हैं।

इसे भी पढ़ें:  यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायम


मंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल विकास की विविध धाराओं का संगम है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव भी है। प्रदर्शनी में किसानों के द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों और जैविक उत्पादों की अद्भुत प्रस्तुति प्रेरणा दायक रहेगी। वहीं उद्यमिता से जुड़े नवाचारों, स्थानीय उद्योगों और आत्मनिर्भरता की भावना से ओतप्रोत स्टॉल्स युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। उद्घाटन के समय डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पुजारी के घर घुसकर हमला, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्जवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »