MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताई

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् का अपना इंडिया गेट बनकर तैयार है, इसको रंगाई-पुताई के बाद नया रंगरूप दिया गया है, लेकिन इस इंडिया गेट पर ग्रेनाइट के पत्थर की जगह कुछ रंगों ने ली तो सवाल उठने लगे। ग्रेनाइट लगाने के बजाये पुताई का काम कराकर अब इस पर गेट लगाने की तैयारी है। निर्माण विभाग के बदले इरादे पर कई लोग सवाल उठाने लगे हैं तो विभागीय स्तर पर बात भी साफ कर दी गई कि ग्रेनाइट का जो पत्थर पसंद किया गया, उसकी लागत ज्यादा होने के कारण ही इरादा बदला गया है। अब पत्थर लगाने के बजाये रंगाई कराकर इसको जनता को समर्पित करने की तैयारी है।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल के तीनों रास्तों के मुख्य द्वारों को नया रूप देने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने राज्य वित्त से बड़े गेट का निर्माण कराने की कवायद की। इसके लिए तीनों गेट के निर्माण के लिए टैण्डर निकाले गये। सुभाष चन्द्र बोस स्मारक के सामने और पीर वाली साइड के गेट के निर्माण के लिए भारतीय कंस्ट्रक्शन फर्म तथा झांसी की रानी वाले गेट के निर्माण के लिए मनीष कुमार ठेकेदार को टैण्डर मिला। इसमें दो गेट के निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया है, जिसमें सुभाष मूर्ति वाला गेट बनकर तैयार है।

इसे दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर उसी से मिलते जुलते नक्शे पर बनवाया गया है। इसके लिए दिल्ली के आर्किटेक्ट से डिजाइन बनवाया गया। पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा इन तीनों गेट के निर्माण के लिए करीब 28 लाख रुपये राज्य वित्त के अन्तर्गत खर्च किये जाने हैं। इसमें पालिका के तैयार हुए इंडिया गेट के निर्माण को लेकर कुछ सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि पालिका के निर्माण विभाग ने इस मुख्य द्वार के निर्माण के लिए पूरे गेट पर ही ग्रेनाइट का पत्थर लगवाने की तैयारी की थी और ठेकेदार को निर्देशित किया गया था। इस गेट के व्यास करीब तीन हजार वर्ग फुट के लिए पत्थर की तलाश भी शुरू हुई, लेकिन जो पत्थर निर्माण विभाग की ओर से पसंद किया गया, उसकी कीमत और लागत कुल टैण्डर रकम से भी ज्यादा बैठने पर यह इरादा बदलकर इंडिया गेट के ग्रेनाइट को रंगाई पुताई तक सीमित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पत्रकार सतीश मलिक के घर चोरी का खुलासा, शातिर को पुलिस ने किया लंगड़ा

पालिका के सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप का कहना है कि टाउनहाल में ठेकेदार फर्म भारतीय कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित कराये गये मुख्य द्वार के निर्माण में ग्रेनाइट पत्थर लगाने का विचार था, लेकिन जो सैम्पल पसंद किया गया, उसकी लागत काफी होने के कारण यह निर्णय बदला गया है। इसमें कोई भी नियम के खिलाफ काम नहीं हुआ है। विभागीय स्तर पर मौके पर कार्य में बदलाव किया जा सकता है। पालिका जेई निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि इंडिया गेट की तर्ज पर बने गेट का व्ययानुमान करीब 13 लाख रुपये का तय किया गया था। किसी भी कार्य में दस प्रतिशत की वृ(ि की जा सकती है, जबकि पत्थर करीब 10 लाख रुपये की लागत का होने के कारण इसको रद्द किया गया है। इसके बाद ही पुताई कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण होता है, उसका स्थलीय मेजरमेंट कराने के बाद जो स्थिति बनती है, उसी के अनुसार भुगतान बिल तैयार किया जाता है। इसमें पत्थर के बजाये यदि पुताई हुई है तो भुगतान भी रंगाई पुताई का ही किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रवाद जगाने मुजफ्फरनगर आयेंगे रामायण के राम

ठेकेदार फर्म भारतीय कंस्ट्रक्शन के मालिक अनिल कुमार एडवोकेट ने बताया कि पालिका द्वारा टाउनहाल के तीनों गेट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें दो गेट उनको मिले हैं, एक गेट की लागत के लिए 9.17 लाख रुपये में उनको ठेका दिया गया है। तीनों गेट के निर्माण पर करीब 28 लाख रुपये की लागत आयेगी। बताया कि तैयार इंडिया गेट का व्यास करीब 3 हजार वर्ग फुट है और जो पत्थर निर्माण विभाग ने पसंद कर उनको सैम्पल दिया था, उसकी कीमत और लागत करीब 500 रुपये वर्ग फुट बैठ रही थी। ऐसे में पत्थर ही करीब 15 लाख रुपये कीमत का होने के कारण निर्माण विभाग ने इसे रद्द करते हुए पुताई कराने के निर्देश दिये हैं। गेट से नीचे उतरने के लिए बनाई गई सीढ़ियों पर ग्रेनाइट का पत्थर ही लगाया गया है। इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें:  27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदलेजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों ने तमंचे से फायरिंग

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदलेइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने संयुक्त रूप से

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, फोन कर घर से बुलाया था बाहरपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में सुल्तानपुर जैसी लूट: डिलीवरी बॉय की ड्रेस में पहुंचे बदमाश, ज्वेलरी शॉप से 35 लाख का माल ले उड़ेउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरनादोपहर करीब 12 बजे पनियाली

Read More »