Home » Muzaffarnagar » मुजफ्फरनगर-21 लाख की धांधली में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

मुजफ्फरनगर-21 लाख की धांधली में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के बिना कर दिया 17.43 लाख रुपये का भुगतान, ग्राम प्रधान को भी तलब किया जाएगा

मुजफ्फरनगर में ग्राम विकास अधिकारी को 21 लाख रुपये की धांधली करने के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल का उल्लंघन करते हुए पुराने आईडी से भुगतान किया और डस्टबिन के नाम पर भी गड़बड़ी की। निरीक्षण में कचरा पात्र टूटे मिले और गंदगी पाई गई। सचिव ने डीपीआरओ को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पोर्टल से भुगतान की जानकारी मिलने पर उनकी धोखाधड़ी उजागर हो गई।
मोरना ब्लाक की ग्राम पंचायत कम्हेड़ा के ग्राम विकास अधिकारी को जिला पंचायत राज अधिकारी ने लगभग 21 लाख रुपये की हेराफेरी में निलंबित किया है। इन्होंने 17.43 लाख रुपये का भुगतान ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से न करके नियम विरुद्ध पिछले वर्षों की आइडी से कर दिया। वहीं गांव में 3.68 लाख रुपये के डस्टबिन दर्शा दिए, जबकि मौके पर कोई भी डस्टबिन नहीं मिले। इस मामले में ग्राम प्रधान को भी तलब किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव और सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने 16 सितंबर को गांव कम्हेड़ा का निरीक्षण किया था। पाया गया कि गांव के मुख्य मार्ग पर बने कचरा पात्र टूटे हुए हैं। साथ ही गंदगी पसरी हुई मिली। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंचम राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि के सापेक्ष पहली अप्रैल 2025 से 10 सितंबर 2025 तक कुल 17,43,769 रुपये आहरित किए गए। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की रिपोर्ट देखने पर पाया गया कि गांव में वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में दर्शाए कार्यों पर एक भी भुगतान नहीं किया गया है।
उक्त समस्त धनराशि का भुगतान पिछले वर्षों की आईडी पर किया गया है, जो नियम विरुद्ध हैं और ऐसा करने से गबन की आशंका गहरा गई है। साथ ही सचिव ने निर्माण कार्यों के एस्टीमेट संबंधित इंजीनियर से न कराकर अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कराई गई। वही ग्राम पंचायत में विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन स्थापना कार्य दर्शाकर 3,68,139 रुपये की धनराशि आहरित कर ली। जबकि मौके पर डस्टबिन नहीं मिली।
डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत-कम्हेडा के ग्राम पंचायत सचिव फैसल अली से कार्यों की पत्रावली, कैश बुक प्रस्तुत करने को कहा तो सभी अभिलेख घर पर रखे होने की बात कही। शासकीय कार्य में अनियमितता पर उन्हें निलंबित कर दिया है। फिलहाल बीडीओ सदर कार्यालय में अटैच किया गया है। एडीओ पंचायत सदर सतेंद्र कुमार को जांच दी गई है। निरीक्षण के दौरान सचिव ने डीपीआरओ को गुमराह करने का प्रयास भी किया। जब डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिवालय में सचिव फैसल अली से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर वर्ष 2025-26 की ग्राम पंचायत विकास योजना दिखाने को कहा तो सचिव ने कहा कि इंटरनेट बंद है। इस पर डीपीआरओ ने मोबाइल का हाट-स्पाट से कनेक्ट कर पोर्टल से भुगतान संबंधित जानकारी देखी, जिसमें सचिव की करतूत सामने आई।

Also Read This

19 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने चलवाया बुल्डोजर

मुस्तफाबाद और रुड़की रोड बाईपास पर एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना ही कराया जा रहा था निर्माण मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार को प्राधिकरण ने जोन-3 में दो प्रमुख स्थलों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही भूमि को ध्वस्त कर दिया। यह कदम नगर में अव्यवस्थित निर्माणों के खिलाफ चल रही अभियान का हिस्सा है, जिसमें पिछले कुछ महीनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ध्वस्तीकरण के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि शहर

Read More »

मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

जल भराव और सड़कों की बदहाली को लेकर विजय हिंदुस्तानी ने जल समाधि लेने की धमकी दी थी, परिक्रमा मार्ग पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी मुजफ्फरनगर। जिले के परिक्रमा मार्ग की सड़कों की बदहाली और जल भराव की समस्या को लेकर विजय हिंदुस्तानी नामक नागरिक ने मंगलवार को जल समाधि लेने की घोषणा कर दी थी। विजय हिंदुस्तानी ने सड़क के खराब हालात को लेकर गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, मंत्री कपिल देव और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के हस्तक्षेप के बाद उनका धरना समाप्त हुआ और सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया। विजय हिंदुस्तानी

Read More »

फर्जी जमानत में पुलिस की कार्यवाही से कचहरी में हलचलः अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार की गिरफ्तारी और जेल भेजने से रोष मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में बुधवार को एक अनहोनी घटना घटी जब पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही कचहरी में हलचल का कारण बनी और गुरुवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। यह पहला मामला है जब पुलिस ने किसी अधिवक्ता के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही की है, जो कचहरी में गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस की इस कार्यवाही ने कचहरी के माहौल को गरम

Read More »

बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्प

उप निरीक्षक ने हाथ में तिरंगा और लाउडस्पीकर के साथ विजय हिंदुस्तानी को जल समाधि लेने से रोका और उन्हें पानी से बाहर खींच लिया। मुजफ्फरनगर। सुबह विजय हिंदुस्तानी, एक युवा राष्ट्रवादी कार्यकर्ता, ने विजय हिंदुस्तानी परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब इस मार्ग की मुख्य सड़क पर लगातार जलभराव और खतरनाक गड्ढों के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। इसके बाद, छात्रों और स्थानीय लोगों ने उनके समर्थन में एक बड़ा जमावड़ा किया और सड़क की स्थितियों के खिलाफ आवाज उठाई। सड़क के खराब हालात के कारण यहाँ रोज़ाना हादसों का सामना करना पड़ता

Read More »