मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मदरसों-मस्जिदों में तब्लीगी जमात से पुलिसिया पूछताछ पर आक्रोश

मीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोहल्ले के कई बच्चे एक ठेले के साथ खेल रहे थे। बताया गया है कि करीब छह से अधिक बच्चे ठेले को पकड़कर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक ठेला अनियंत्रित होकर दीवार की ओर खिसक गया और छह वर्षीय आहद उसके बीच बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद बच्चे घबराकर भाग निकले, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल आहद को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना का लाइव वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि ठेले के साथ खेलते समय अचानक हादसा होता है और बच्चा दर्द से तड़प उठता है। वीडियो में एक युवक बच्चे को संभालते हुए नजर आ रहा है, जिसकी गोद में मासूम ने अंतिम सांस ली। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और समाज दोनों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  वसीम शेख की मौत से उठेगा पर्दाः कब्र खोदकर निकलेगी बॉडी, दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »