सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व पद पर चल रही अस्थिरता भी समाप्त हो गई। अब शासन ने अनिरुद्ध प्रताप सिंह को एडीएम एफआर मुजफ्फरनगर के पद पर तैनात किया है। गौरतलब है कि 14 मई को शासन स्तर से 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। उस सूची में मुजफ्फरनगर में तैनात एडीएम एफआर गजेन्द्र कुमार का तबादला गोरखपुर कर दिया गया था। उनके स्थान पर प्रयागराज से अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया था, लेकिन उन्होंने यहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

इसे भी पढ़ें:  2.31 करोड़ की ठगी: पुलिस को उलझाने के लिए ठगों ने बनाया 700 खातों का चक्रव्यूह

इसके बाद से एडीएम एफआर पद पर अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच शासन ने एक बार फिर तबादला आदेशों में संशोधन करते हुए मेरठ भेजे गए अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर तैनात कर दिया। बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध प्रताप सिंह मेरठ में अपनी ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे थे, तभी शासन ने उनका तबादला निरस्त कर नई तैनाती जारी कर दी। वहीं अजीत कुमार सिंह, जिन्हें पहले प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजा गया था, अब उन्हें गौतमबुद्धनगर में एडीएम एफआर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवागत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने शासन का देर रात आदेश जारी होने के बाद शनिवार को मेरठ से मुजफ्फरनगर पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की और इसके पश्चात अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्यालय पहुंचकर कामकाज भी शुरू कर दिया है।

मेरठ में पहुंचकर ज्वाइनिंग का इंतजार करते रहे पीसीएस अनिरुद्ध प्रताप

14 मई को हुए पीसीएस अफसरों के तबादले के बाद एक अधिकारी के द्वारा चार्ज नहीं छोड़ने के कारण दो जिलों में नए अधिकारियों की ज्वाइनिंग लटक गई। प्रदेश शासन ने प्रयागराज से अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर में एडीएम एफआर के पद पर तैनात किया था, जबकि अयोध्या से अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मेरठ में एडीएम सिटी बनाया गया था। मेरठ से एडीएम सिटी और एडीएम वित्त का भी तबादला किया गया था। एडीएम वित्त के पद पर तो नए अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने अपना कार्यभार नहीं छोड़ा था। इसी बीच, अयोध्या से मेरठ में तैनात किए गए अनिरुद्ध प्रताप सिंह कार्यभार ग्रहण करने के लिए मेरठ पहुंच गए थे। जनपद में एक ही पद पर दो अधिकारियों की मौजूदगी से सात दिनों तक असमंजस की स्थिति बनी रही। शासन ने बृजेश सिंह के मेरठ से तबादले के आदेश को रद्द कर दिया। इसके साथ ही उन्हें मेरठ के एडीएम सिटी के पद पर यथावत बनाए रखा गया है। इसी के बाद अयोध्या से आए अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर में एडीएम एफआर के पद पर नई तैनाती दे दी गई। मेरठ के एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह के चार्ज नहीं छोड़ने के कारण मुजफ्फरनगर और मेरठ में नए अधिकारियों की ज्वाइनिंग लटक गई थी।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

प्रयागराज के निवासी हैं अनिरुद्ध, सहारनपुर में रहे सिटी मजिस्टेªट

मुजफ्फरनगर में नए एडीएम एफआर बनाकर भेजे गये अनिरुद्ध प्रताप सिंह साल 2015 के पीसीएस अधिकारी हैं और वो मूल रूप से संगम नगरी प्रयागराज के निवासी हैं। एमएससी बॉटनी तक शिक्षा ग्रहण करने वाले अनिरुद्ध अक्टूबर 2015 में अलीगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहे और यहीं से उन्होंने अपनी प्रशासनिक सेवा की शुरूआत की। इसके पश्चात नवम्बर 2016 से जून 2018 तक आगरा और यहां से फिर उनको अलीगढ़ में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया। जनवरी 2020 में उनको गाजीपुर में तैनाती मिली। यहां से प्रमोशन के साथ उनको अगस्त 2022 में सहारनपुर में सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। इसके बाद यहीं से फिर से प्रमोशन पर उनको अपै्रल 2023 में बहराइच में एडीएम एफआर बनाकर भेजा गया। यहां पर वो करीब तीन माह पद पर रहे, इसके बाद उनको शासन द्वारा 14 जुलाई 2023 को लखनऊ अटैच कर लिया गया। यहां पर तीन महीने तक अनिरुद्ध प्रताप प्रतीक्षारत रहे। इसके पश्चात शासन ने 15 अक्टूबर 2023 को उन्हें अयोध्या में एडीएम प्रशासन का दायित्व देकर तैनात किया और वहां करीब ढाई साल से वो कार्यरत थे, अब उनको मुजफ्फरनगर में एडीएम एफआर की जिम्मेदारी मिली है।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा कांड-संजीव बालियान ने न्याय की राह को किया आसानः धामी

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखीमीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »

कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जान

शांक्सी। चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय बड़ी संख्या में मजदूर खदान के अंदर मौजूद थे। आइए विस्तार से जानते हैं। चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम चांगझी शहर स्थित लिउशेन्यू कोयला खदान में हुआ, जहां विस्फोट के समय बड़ी संख्या में मजदूर भूमिगत काम कर रहे थे। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में करीब 247 मजदूरों के खदान में फंसे

Read More »