किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई

पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, वायरल वीडियो में मारपीट करने वालों की भी तलाश शुरू

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिटाई की वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान भी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  ईओ डॉ. प्रज्ञा के अपमान पर सीएम योगी सख्त: बैठाई विभागीय जांच

पुलिस के अनुसार घटना 22 मई 2026 की है। चरथावल क्षेत्र की एक किशोरी अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान नंगला राई निवासी वसीम पुत्र भूरा उर्फ खालिद वहां पहुंचा और किशोरी के साथ अभद्रता करते हुए उससे मोबाइल नंबर मांगा। आरोपी की हरकत से घबराई किशोरी ने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल में मुकदमा अपराध संख्या 80/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 74 बीएनएस तथा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि किसी भी स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि नजदीकी थाना, चौकी, डायल-112 अथवा अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Also Read This

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारापुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारावहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र

Read More »

संगठन विस्तार पर भाकियू (लोक शक्ति) का जोर, “कुनबा बढ़ाओ अभियान” को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ग्राम सरधन में जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और व्यापक बनाना तथा किसान हितों के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कुछ पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पदोन्नति दी गई। दिनेश कुमार को जिला मंत्री, प्रमोद सिंह को ग्राम अध्यक्ष (सरधन), अशोक शर्मा को ब्लॉक सचिव

Read More »

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »