शॉल की खरीदारी को लेकर विवादः पीठ बाजार में मां-बेटे को जमकर पीटा

खराब शॉल बदलने की बात पर हुआ झगड़ा, दुकानदार और उसके साथियों ने मां-बेटे पर किया हमला, सोने की बाली भी गायब

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के व्यस्त पीठ बाजार में शनिवार की शाम खरीदारी के दौरान एक साधारण परिवार की महिला और उसके बेटे के साथ हुई मारपीट ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। शॉल बदलने की मांग पर दुकानदार द्वारा अभद्रता और उसके बाद उसके साथियों द्वारा खुलेआम हमला किए जाने की घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बुढाना के पीठ बाजार में शॉल खरीदने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गंभीर मारपीट में बदल गया। करबला रोड, गटवाना मोहल्ला निवासी समीना पत्नी सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 29 नवंबर को शाम लगभग 4 बजे वह अपने पुत्र सलमान के साथ शनिवार को भरने वाले पीठ बाजार में कपड़े खरीदने गई थीं। समीना के अनुसार, उन्होंने अशरफ के ठिये से महिलाओं का एक शॉल खरीदा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर शॉल को जांचने पर उन्हें उसकी गुणवत्ता पर संदेह हुआ, जिसके बाद वे शॉल बदलने वापस लौट गईं। आरोप है कि दुकानदार ने शॉल बदलने से इंकार करने के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। समीना ने अतिरिक्त रुपये देकर अच्छा शॉल देने की बात कही, जिस पर दुकानदार भड़क गया और पैसे उनके मुंह पर फेंकते हुए गालियां देने लगा।
इसी दौरान अचानक अनस, अशरफ, अख्तर, मुन्ना पुत्र शाहनवाज और मुन्ना कुरैशी समेत कई युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण समीना पर हमला बोल दिया। तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों ने समीना के बाल पकड़कर उन्हें बेरहमी से पीटा। जब उनका बेटा सलमान बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी लात-घूंसों और डंडों से पीटा, जिससे उसे मुंह, छाती, पीठ और हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान समीना के कान की एक सोने की बाली भी गिरकर गायब हो गई। घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल सलमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढाना में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। समीना ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद ने पूछा-पंचायत चुनाव में क्या विदेशियों से वोट डलवाओगे डीएम साहब!

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  PUNJAB FLOOD-सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 2.30 लाखइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  भंडूरा गांव में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने की संयुक्त संघर्ष की घोषणामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में

Read More »