Home » Uttar Pradesh » SOG ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 9 लड़कियां–4 युवक हिरासत में; फ्लैट भाजपा नेत्री के पति के नाम

SOG ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 9 लड़कियां–4 युवक हिरासत में; फ्लैट भाजपा नेत्री के पति के नाम

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने एक फ्लैट पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौ लड़कियों और चार युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि यहां स्पा सेंटर के नाम पर अवैध गतिविधियाँ चलाई जा रही थीं।

 

यह फ्लैट शक्ति शिखा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 112 में है, जो भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर दर्ज है। पुलिस के अनुसार, फ्लैट किराये पर दिया गया था। शालिनी यादव पहले कांग्रेस टिकट पर वाराणसी मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं और बाद में सपा के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव मैदान में उतरी थीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। मामले पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर और मोबाइल फोन मिले हैं। सभी जब्त किए गए सामान की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि लड़कियां आसपास के जिलों से लाई जाती थीं और फ्लैट का उपयोग काफी समय से किया जा रहा था।

 

सिगरा के अलावा पुलिस ने महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र में भी कई स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में होने वाली अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी।

Also Read This

किंग्स विला बैंक्वेट हॉल पर छापेमारी, 5 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी

प्रारंभिक जांच में पता चला कि विवाह और अन्य आयोजनों के लिए प्राप्त की गई पूरी धनराशि को फर्म ने अपने अभिलेखों में दर्ज नहीं किया मुज़फ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित किंग्स विला बैंक्वेट हॉल पर राज्यकर विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी की। संयुक्त आयुक्त जीएसटी सिद्धेश चंद दीक्षित के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में लगभग पांच करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित किंग्स विला बैंकट हॉल छाबड़ा इनोवेशन एण्ड वेंचर्स के द्वारा चलाया जा रहा है। छाबड़ा इनोवेशन को ही यह बैंकट हॉल चलाने के लिए जीएसटी विभाग ने पंजीकरण के आधार पर जीएसटी नम्बर जारी कर रखा है। कंपनी

Read More »

पुरबालियान में चल रहा था अवैध नर्सिंग होम, अधिकारियों ने लगाई सील

जांच के दौरान क्लीनिक संचालक कोई भी वैध पंजीकरण, शैक्षिक योग्यता, अथवा उपचार संबंधी मानकों से जुड़े कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका

Read More »