मुजफ्फरनगर-राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ में उमड़ा जोश

स्वदेशी संकल्प दौड़ के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम न केवल युवाओं में राष्ट्रीय भावना को प्रबल करता है, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी देता है

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ एक प्रेरक और उत्साहपूर्ण आयोजन साबित हुआ। जहां सैकड़ों युवाओं ने देशभक्ति और स्वदेशी संकल्प के साथ दौड़ में भाग लेकर नई ऊर्जा का संचार किया, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन से युवाओं में नई चेतना और जोश भर दिया।

स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर सोमवार को चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के द्वारा भव्य स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शिरकत की। दौड़ में बड़ी संख्या में शामिल युवाओं के जोश और देशभक्ति से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की और स्वयं भी युवाओं के साथ कदम मिलाते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत हैं।

इसे भी पढ़ें:  सड़क पर तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मंत्री अग्रवाल ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आत्मनिर्भरता, राष्ट्रभक्ति और युवा शक्ति से जुड़े विचारों को आत्मसात करने का संदेश देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है, और स्वदेशी संकल्प के साथ आगे बढ़ना देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, जोश और देश के प्रति समर्पण को देखकर गर्व की अनुभूति होती है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्वपटल पर नई पहचान दिलाई। उनकी जयंती पर मंत्री ने उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि विवेकानंद का जीवन हर युवा को कर्म, साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रतिबंधित दवाओं से भरा मिला निजामुद्दीन हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोर

कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, खेल संगठनों और सामाजिक समूहों के युवाओं के साथ ही छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन और संघर्ष पर आधारित सांस्कृतिक मंचीय प्रस्तुति दी गई। समापन पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। स्वदेशी संकल्प दौड़ के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम न केवल युवाओं में राष्ट्रीय भावना को प्रबल करता है, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी देता है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विपुल बहेडी, अनिल त्यागी, अविनाश त्यागी, डीआईओएस राजेश श्रीवास, जिला क्रीडा अधिकारी भूपेन्द्र यादव और विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामा

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »