बारिश: मुजफ्फरनगर में अब दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

मुजफ्फरनगर। अत्यधिक वर्षा के चलते मुजफ्फरनगर के स्कूलों में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी अवकाश रहेगा। डीएम उमेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर बीएसए संदीप कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार को चार सिंतबर को भी बरसात के चलते जिले में 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। बीएसए ने बताया कि आदेश जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार को भी विद्यालय बंद रहेंगे, क्योंकि शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी यानि बारह वफात का गजेटिड अवकाश पहले से ही घोषित हैं। बारिश की बाधा नहीं रही तो शनिवार को विद्यालय खुलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़िया बनकर श्रद्धालुओं के मोबाइल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *