पूरी रात पीटा- फिर मार डाला, जला दी नाबालिग लड़की की लाश

 

कासगंज- यूपी के कासगंज जिले में एक परिवार ने नाबालिग बेटी को पूरी रात पीटा। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने नाबालिग की लाश को जला दिया। आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शान की खातिर परिजन ने किशोरी की हत्या कर शव को शनिवार रात श्मशान में जला दिया। किशोरी दो दिन पहले गांव निवासी प्रेमी के साथ घर से आगरा चली गई थी। मामला ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और पानी डालकर चिता को बुझायाए फिर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन घर पर ताला लगाकर भागे हुए हैं। एएसपी और सीओ ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। देर शाम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों ने खुलासा किया कि किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इस कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी। गांव में रहने वाले किशोरी के प्रेमी के भाई ने रविवार सुबह यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दी कि एक किशोरी की हत्या कर उसके परिजन ने शव को श्मशान में जला दिया है। जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सीओ सदर आंचल चौहान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के प्रधान प्रतिनिधिए किशोरी के प्रेमी और उसके भाई से पूछताछ की। मृत किशोरी के घर पर ताला लगा था जिसे खुलवाकर पुलिस ने जांच की। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि किशोरी दो दिन पहले घर के पास रहने वाले प्रेमी के साथ आगरा चली गई थी। शनिवार की शाम किशोरी के परिजन दोनों को आगरा से वापस ले आए थे। दोनों को गांव में 50 मीटर के फासले पर बने अलग.अलग कमरों में बंद कर उनकी पिटाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  त्रिवेणी शुगर मिल के पावर प्लांट में लगी आग, दमकल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर उतरे पालिका के सफाई मित्रगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर उतरे पालिका के सफाई मित्रइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को लेकर भी रिपोर्टों

Read More »