प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला इनामी खटमल दबोचा

अवैध सम्बंधों के कारण की गई थी मेरठ के सलमान की हत्या, शव को छपार क्षेत्र में फैंककर हो गये थे गायब

मुजफ्फरनगर। अवैध सम्बंधों के कारण अपनी शादीशुदा प्रेमिका और उसके भाई के साथ मिलकर उसके पति सलमान की हत्या करने करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी वांछित शातिर मेरठ निवासी वसीम उर्फ खटमल मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के कारण घायल हो गया। उसकी दिल्ली पुलिस को भी पैरोल पर आने के बाद से लापता रहने के कारण तलाश थी। छपार पुलिस और एसओजी के साथ हुई मुठभेड़ में सलमान हत्याकांड का आरोपी उसका साथी भी पकड़ा गया।
छपार पुलिस क्षेत्र के गांव खुड्डा व खोजा नगला के बीच गोपाली मार्ग पर रविवार रात चेकिंग कर रही थी। उसी वक्त एक बाइक खोजा नगला की ओर से आई, जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में फायर किए, गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके दूसरे साथी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पुलिस ने इनसे एक बाइक, तमंचा, कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम वसीम उर्फ खटमल निवासी तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ बताया। उसका दूसरा साथी मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी इमरान है। इमरान मृतक सलमान का साला है।
सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि वसीम उर्फ खटमल ने 4 अप्रैल 2025 में अपनी प्रेमिका सुमायला के साथ मिलकर उसके पति सलमान निवासी अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ की छपार थाना के गांव बिजोपुरा के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सलमान के शव को यहीं पर छोड़कर वो फरार हो गये थे। इस हत्याकांड में इमरान भी इनके साथ रहा। बताया कि इसी हत्याकांड में आरोपी वसीम उर्फ खटमल तब से वांछित था। इससे पूर्व 30 मई की रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांव बागोवाली चौराहे के निकट मुठभेड़ में खटमल के भांजे साकिब निवासी शौकत कालोनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को घायल अवस्था में और उसके मौसेरे भाई साहिल उर्फ अमान को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया था।
साकिब पर 10 हजार रुपये का ईनाम था। उसके बाद खटमल की बहन व बहनोई को भी गिरफ्तार किया गया था। 20 दिन पूर्व मृतक सलमान की फरार पत्नी सुमायला को भी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अब खटमल और इमरान की गिरफ्तारी के साथ ही सभी छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। खटमल पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश खटमल शातिर पिस्टल सप्लायर है। उसने कोरोना काल में दिल्ली कोर्ट से पैरोल प्राप्त किया था। इसके बाद से वह लापता चल रहा था। दिल्ली पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी। छपार पुलिस को उसकी सलमान हत्याकांड में तलाश थी। खटमल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शॉल की खरीदारी को लेकर विवादः पीठ बाजार में मां-बेटे को जमकर पीटा

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »