गैर मुस्लिम स्कूलों की शिक्षा पद्धति पर टिप्पणी करने वाले मौलाना ने मांगी माफी

मदरसे में जलसे के दौरान की थी गैर-मुस्लिम स्कूलों के खिलाफ तकरीर, वीडियो जारी होने पर पुलिस ने की सख्ती

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में गैर-मुस्लिम संचालित स्कूलों में मुस्लिम बच्चों की पढ़ाई को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलाना मुमसाद ने अपना बयान वापस ले लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और पुलिस की सख्ती के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। मौलाना मुमसाद ने पहले गैर-मुस्लिम संचालित स्कूलों और कॉलेजों में मुस्लिम बच्चों को पढ़ने के खिलाफ टिप्पणी की थी। उनका यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर गांव में एफडी इस्लामिया इंटर कॉलेज और मदरसा संचालित करने वाले मौलाना मुमसाद पर पुलिस जांच का दबाव बढ़ा। इसके बाद उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए उसे वापस ले लिया। मौलाना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने खुद को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि हम राष्ट्रवादी हैं और देश की एकता के पक्षधर हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल किसी का भी होकृचाहे हिंदू संचालित हो या किसी अन्य समुदाय काकृउसमें पढ़ने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मौलाना ने जोर देकर कहा कि हम सब एक हैं। समाज में एकता और भाईचारा ही हमारी ताकत है। किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।
मुजफ्फरनगर जनपद में पहले भी धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। मौलाना के शुरुआती बयान ने शिक्षा के अधिकार और सामाजिक सद्भाव पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि, उनके माफी मांगने और बयान वापस लेने के बाद अन्य संगठनों की ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस बयान से किसी प्रकार की उकसावा या सामाजिक अशांति न फैले। मौलाना के इस यू-टर्न से यह संदेश गया है कि संवेदनशील मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण ने समाज को धर्म, प्रेम और करुणा का संदेश दिया: हिमेश शास्त्री

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »