मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहा

मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे ने कुछ ही पलों में एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर सड़क किनारे रुके परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलनाज और उनके तीन साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति राशिद घायल हो गया। शुरुआती रिपोर्टों में यह हादसा रामपुर तिराहा क्षेत्र के पास बताया गया है और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी

खतौली के इस्लामनगर निवासी राशिद अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक बीमार रिश्तेदार को देखने रुड़की रोड स्थित निजी अस्पताल गए थे। लौटते समय परिवार हाईवे किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान रामपुर तिराहे की ओर से आए तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी।

बागोवाली कट के पास किसी कारण से खड़े थे। उसी वक्त पीछे से आया वाहन सीधे उन पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलनाज और उनके बेटे को बचाया नहीं जा सका।

इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू के धरने पर हंगामा, किसान नेता पर उगाही के गंभीर आरोप

राहगीरों ने घायलों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद छपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि राशिद की हालत गंभीर बताई गई और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी, ताले तोड़कर नगदी व जेवर ले गए बदमाश
Share This Article