बेटियों की शादी के लिए जोड़े 12 लाख रुपये चोरी: मुजफ्फरनगर में शादी में गया था परिवार, घर से नकदी गायब

मुजफ्फरनगर चोरी का एक बड़ा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्लूपुरा इलाके से सामने आया है। यहां मोहम्मद चांद के घर से 12 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार खालापार इलाके में एक शादी समारोह में गया हुआ था।

मोहम्मद चांद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करीब दो घंटे के लिए घर से बाहर गए थे। जब परिवार लौटकर आया तो मुख्य गेट खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार ने नकदी तलाश की, लेकिन घर में रखे 12 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित के मुताबिक, अज्ञात चोर इसी दौरान घर में दाखिल हुए और रकम लेकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ में उमड़ा जोश

पीड़ित मोहम्मद चांद ने बताया कि यह रकम उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए वर्षों में जोड़कर रखी थी। उनके अनुसार, शादी नजदीक होने के कारण इस चोरी ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार का कहना है कि इतनी बड़ी रकम एक साथ गायब होने से उनके सामने अब बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  वसीम शेख की मौत से उठेगा पर्दाः कब्र खोदकर निकलेगी बॉडी, दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। मुजफ्फरनगर चोरी के इस मामले ने इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी, परिवार में कोहराम

Also Read This

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंदकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंद

Read More »