एमजी पब्लिक स्कूल में लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

विद्यालय परिसर को रंगोली, दीपों और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की सज्जा सामग्री से सजाया गया

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंगोली, दीपों और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की सज्जा सामग्री से सजाया गया, जिससे वातावरण उल्लासपूर्ण हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ की गई। पूजन में एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल, स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल के साथ ही प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने समस्त विद्यालय परिवार के साथ सहभागिता की।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय में दीपोत्सव पर्व के अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पाँचवीं और सातवीं के विद्यार्थियों ने दिवाली के पावन अवसर पर आयोजित अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरा परिसर सुन्दर रंगोली के कारण आकर्षित कर रहा था। रंगोली की प्रत्येक रचना में छात्र-छात्राओं की कल्पनाशीलता, टीमवर्क और प्रकाशोत्सव के उत्साह की झलक दिखाई दी। इसके अलावा कक्षा आठ के छात्र एवं छात्राओं ने अपार रचनात्मकता के साथ तोरण द्वार प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके सहारे विद्यार्थियों ने स्वागत, समृद्धि और उत्सव के प्रतीक सुंदर तोरण बनाकर अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया। उनके रंग-बिरंगे तोरण से विद्यालय परिसर को सुसज्जित किया गया था। इसके साथ ही छात्र छात्राओं ने अपने हाथों से दीपावली के लिए दीयों की साज सज्जा कर उनको एक सुन्दर रूप प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: जावन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक घायल

इस अवसर पर एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल ने दीपावली पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द व सद्भाव से मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन से अंधकार, नकारात्मकता और अहंकार को मिटाकर ज्ञान, सत्य और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का उत्सव है। हमारा एक अच्छा विचार, एक नेक कर्म और एक सच्चा प्रयास समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिक गर्ग ने दीपावली के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने छात्रों को यह पर्व पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाने की प्रेरणा देने के साथ ही कहा कि दीपावली को केवल बाहरी सजावट तक सीमित न रखें, बल्कि अपने अंतर्मन को भी रोशन करें। दूसरों की मदद करें, पर्यावरण का ध्यान रखें, पटाखों की जगह दीयों से रोशनी फैलाएं और सबसे बढ़कर, अपने परिवार, बुजुर्गों और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें। उन्होंने सभी को शिक्षा, सेवा और संस्कारों की लौ को अपने जीवन में रोशन करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि यही सच्चे अर्थों में दीपावली का संदेश है। विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा भी पर्व के संबंध में अपने सुन्दर और प्रेरक विचार प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय परिवार की ओर से देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना के साथ सभी को प्रेमोपहार वितरित किये गये।

इसे भी पढ़ें:  बारिश: मुजफ्फरनगर में अब दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर की हिंदू पंचायत के जवाब में सपा की मुस्लिम पंचायतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसाः बाइक सवार दंपति व बच्ची की मौत, एक मासूम गंभीरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसाः बाइक सवार दंपति व बच्ची की

Read More »