मावा आढ़तियों ने व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल को बताया ब्लैकमेलर

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृष्ण गोपाल पर लगाये गभीर आरोप, कहा ब्लैकमेलिंग, चंदा वसूली और कालाबाजारी में लिप्त हैं व्यापारी नेता, कर रहे समाज का उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर। उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ शहर में मावा व्यापारियों और आढ़तियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। शुक्रवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में मावा आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल पर गंभीर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि वह व्यापारी हितैषी नहीं, बल्कि शोषणकर्ता बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कृष्णगोपाल व्यापारियों से जबरन चंदा वसूलते हैं, मानसिक और आर्थिक दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हैं और अवैध तरीके से साहूकारी कर रहे हैं। कोयला का कारोबार करने वाले व्यापारी नेता पर कई बड़े मामलों में दलाली करने के आरोप भी लगाये गये हैं।
शहर के एक रेस्टोरेंट में मावा आड़त एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में पष्ट चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न और अवैध गतिविधियां नहीं रुकीं तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और कृष्णगोपाल मित्तल की कथित कालाबाजारी की पोल समाज के सामने खोलेंगे। मावा व्यापारियों का यह विरोध उस समय और तेज हो गया जब फक्करशाह चौक पर प्रशासन ने हाल ही में 140 किलो मावा जब्त किया। एसोसिएशन का कहना है कि जांच रिपोर्ट में मावा लगभग मानकों के अनुरूप पाया गया है। फैट की मात्रा 27.8 प्रतिशत रही जबकि मानक 30 प्रतिशत है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा मावा नष्ट करने की जिद को व्यापारियों ने पक्षपातपूर्ण और किसी के दबाव में उठाया गया कदम बताया। हालांकि एसडीएम मुख्यालय निकिता शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम को ही जब्त किया गया मावा सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने पूरी टीम के साथ नष्ट कराया। उनका दावा है कि मावा का जो सैम्पल लैब में जांच के लिए भेजा गया था, वो अधोमानक पाया गया है।
वहीं प्रेस वार्ता में मावा आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कृष्णगोपाल मित्तल बिना किसी वैध लाइसेंस के जरूरतमंद व्यापारियों को ऊँचे ब्याज पर )ण देते हैं और फिर मनमर्जी वसूली के लिए उन पर मानसिक दबाव बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णगोपाल वैश्य समाज की राजनीति करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उत्पीड़न भी उसी समाज के व्यापारियों का करते हैं। मावा आढ़ती एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि कृष्णगोपाल मित्तल की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो कड़ी कार्रवाई की जाए। पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा। सुनील सिंघल, दिनेश बंसल, अनिल तायल, पवन तायल, रविन्द्र कुमार, राजेश मित्तल, सचिन मित्तल, मुकेश तायल, नितिन गुप्ता, मांगेराम सिंघल, राजकुमार सिंघल, हरीश सिंघल, राकेश गर्ग, प्रवीण पीटर, प्रवीण गोयल, अनुज, जगपाल सिंह, श्याम कुमार गर्ग, पूरण तायल, मोनू तायल, राकेश, संजीव तायल, मुकेश जैन आदि।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश दबोचे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हुआ हादसाः मंत्री कपिल देव ने दिया इंसानियत का संदेशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  विदेशी नौकरियों का सुनहरा मौकाः गोरखपुर में लगेगा रोजगार महाकुंभवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  महावीर चौक पर तेज रफ्तार कार का कहर, नारियल

Read More »